हरदोई: शुरू हुई टीईटी की परीक्षा, 25 केंद्रों पर तैनात किए गए स्टेटिक मजिस्ट्रेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन रविवार यानि आज किया जा रहा है। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। शांतिपूर्ण और नकल विहीन पेपर कराने के लिए प्रशासन व पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से तैनात है। जिला अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि जिले में …

हरदोई। जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन रविवार यानि आज किया जा रहा है। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। शांतिपूर्ण और नकल विहीन पेपर कराने के लिए प्रशासन व पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से तैनात है।

जिला अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि जिले में टीईटी परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने की प्रशासन ने व्यवस्था की है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है 25 परीक्षा केंद्रों पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की हेराफेरी न हो इसके लिए परीक्षार्थियों को संबंधित प्रशिक्षण का मूल प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है, जिनके पास मूल प्रमाण पत्र नहीं है उन्हें डाइट प्राचार्य अथवा विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रस्तावित साथ में लानी है। परीक्षा केंद्रों से 100 मीटर दूरी तक फोटो कॉपी की दुकानें बंद करा दी गई हैं वहीं 100 मीटर क्षेत्र में किसी प्रकार की भीड़ न जमा होने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक बीके दुबे ने बताया कि परीक्षा को नकल विहीन व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी केंद्रों पर  सकुशल परीक्षा प्रारंभ हो गई है।

बरेली: कांग्रेस ने चलाया सदस्यता अभियान, लोगों को पार्टी में किया शामिल

सदस्यता महाअभियान के दूसरे दिन शनिवार को कांग्रेस ने कई विधानसभाओं में कैंप लगाये। जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी की मौजूदगी में जनपद प्रभारी जितेंद्र कश्यप ने कई विधानसभाओं से आए लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई। बहेड़ी विधानसभा में नगर अध्यक्ष अयाज खान और जिला महासचिव अब्दुल बारी ने शेखुपुरा में सदस्यता कैंप लगाया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- बरेली: कांग्रेस ने चलाया सदस्यता अभियान, लोगों को पार्टी में किया शामिल

संबंधित समाचार