रायबरेली: UPTET 2021 की परीक्षा निरस्त, मायूस होकर लौटे परीक्षार्थी
रायबरेली। शिक्षक बनने का सपना संजोए 26 हजार परीक्षार्थियों को रविवार को तगड़ा झटका लगा है। यूपी टीईटी परीक्षा पेपर लीक होने के कारण निरस्त कर दी गई। इस परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों ने खासी तैयारी की थी लेकिन सब पर पानी फिर गया। रविवार में शहर के 26 परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के …
रायबरेली। शिक्षक बनने का सपना संजोए 26 हजार परीक्षार्थियों को रविवार को तगड़ा झटका लगा है। यूपी टीईटी परीक्षा पेपर लीक होने के कारण निरस्त कर दी गई। इस परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों ने खासी तैयारी की थी लेकिन सब पर पानी फिर गया।
रविवार में शहर के 26 परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा होनी थी। इस परीक्षा में 26 हजार परीक्षार्थियों को शामिल होना था। हर केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे, वहीं 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। शहर के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की भीड़ दिखी। कोई ट्रेन से केंद्रों तक पहुंचा था तो कोई बस और अन्य साधन से। जब पता लगा कि परीक्षा निरस्त हो गई है तो सभी खासे निराश नजर आए।
करीब दो घंटे तक परीक्षार्थी परीक्षा आगे कब होगी, क्यों निरस्त की गई, इसके कारणों को लेकर पूछताछ करते दिखे। डीएम वैभव कुमार ने बताया परीक्षा शासकीय आदेश पर निरस्त की गई है।
हरदोई: UPTET 2021 की परीक्षा रद्द होने पर परीक्षार्थियों ने मचाया हंगामा
जिले के 25 केंद्रों पर रविवार को टीईटी की परीक्षा शुरू हुई थी। लेकिन कुछ समय के बाद ही तमाम परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र जमा कर परीक्षार्थियों को वापस कर दिया गया। एग्जाम निरस्त हो जाने की वजह से तमाम उन-उन अभ्यार्थियों को झटका लगा है जिन्होंने पिछले कई महीनों महीनों से मेहनत कर तैयारियां की थी। बताते चलें परीक्षा नियंत्रक द्वारा परीक्षा निरस्त करे जाने की सूचना मिलते ही नगर के आरआर इंटर कॉलेज सहित तमाम परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने के कुछ समय बाद ही परीक्षार्थियों से प्रवेश पत्र वापस ले लिए गए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- हरदोई: UPTET 2021 की परीक्षा रद्द होने पर परीक्षार्थियों ने मचाया हंगामा
