सीतापुर: जेल में बंद आजम खां से शिपवाल ने की मुलाकात
सीतापुर। चुनाव करीब आते ही नेताओं की भाग दौड़ शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में रविवार को प्रसपा प्रमुख व पूर्वमंत्री शिवपाल सिंह यादव सीतापुर जेल पहुंचे। यहां वह रामपुर के सांसद व पूर्वमंत्री आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात करने पहुंचे। इस मुलाकात के सियासी गलियारों में कई मायने निकाले …
सीतापुर। चुनाव करीब आते ही नेताओं की भाग दौड़ शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में रविवार को प्रसपा प्रमुख व पूर्वमंत्री शिवपाल सिंह यादव सीतापुर जेल पहुंचे। यहां वह रामपुर के सांसद व पूर्वमंत्री आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात करने पहुंचे।
इस मुलाकात के सियासी गलियारों में कई मायने निकाले जा रहे हैं। प्रसपा प्रमुख के साथ सख्दर अली और अंकुर शर्मा भी मुलाकात करने वालों में शामिल हैं। जेल पहुंच कर इन लोगों ने जेल अधीक्षक एसके सिंह से संपर्क किया। जिसके बाद जेल प्रशासन ने जांच पड़ताल के बाद प्रसपा प्रमुख सहित तीनों लोगों को जेल के अंदर बुलाया। सूत्र बताते हैं कि जेल पहुंच कर शिवपाल सिंह सीधे आजम की बैरक की ओर गए।
आजम खां और उनके बेटे तन्हाई बैरक में बंद हैं। जेल पहुंच कर शिवपाल सिंह ने आजम और उनके बेटे से मुलाकात की। सूत्रों का दावा है कि कुछ देर आजम खां व शिवपाल की अकेली भी मंत्रणा हुई। करीब इक्कीस माह से जेल में बंद आजम खां से मिलने के लिए शिवपाल पहली दफा आए हैं। चुनाव करीब हैं। जिसके चलते इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इस बारे में जेल अधीक्षक ने कहा कि शिवपाल सिंह व उनके साथ कुछ अन्य लोगों ने सांसद आजम खां से मुलाकात करने पहुंचे है।
जैसलमेर में पाकिस्तानी Spy: ISI के लिए स्लीपर सेल का कर रहा था काम, भारतीय सेना की एक्टिविटी करता था लीक
राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान के लिए कथित तौर पर जासूसी कर रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। सुरक्षा एजेंसी के अनुसार आरोपी का नाम नवाब खान है जो 32 साल का है।पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में जयपुर से आई भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने डिटेन किया है। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि नवाब ISI के लिए स्लीपर सेल के तौर पर काम कर रहा था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- जैसलमेर में पाकिस्तानी Spy: ISI के लिए स्लीपर सेल का कर रहा था काम, भारतीय सेना की एक्टिविटी करता था लीक
