अयोध्या: फाफामऊ कांड को लेकर ‘आप’ ने किया प्रदर्शन, मांगा इंसाफ
अयोध्या। प्रयागराज के फाफामऊ में दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और परिवार सहित उसकी नृशंस हत्या के मामले में आम आदमी पार्टी ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दलित परिवार के साथ हुई इस घटना को शोषित, वंचित समाज के साथ बढ़े अपराधों की ताजा नजीर बताते हुए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में …
अयोध्या। प्रयागराज के फाफामऊ में दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और परिवार सहित उसकी नृशंस हत्या के मामले में आम आदमी पार्टी ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दलित परिवार के साथ हुई इस घटना को शोषित, वंचित समाज के साथ बढ़े अपराधों की ताजा नजीर बताते हुए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया।
आप की ओर से राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया, जिसमें फाफामऊ कांड पीड़ित के परिवारीजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने सहित मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की गुहार लगाई गई। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति ने कहा कि यह घटना संविधान के तहत समाज के वंचित, शोषित और गरीब तबके को दिए गए सम्मान पूर्वक जीवन जीने के अधिकार की हत्या है।
दो वर्ष से परिवार अपने साथ हो रहे अत्याचार के बारे में पुलिस से गुहार लगा रहा था, लेकिन जाति देखकर काम करने की आदी हो चुकी योगी की पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। हमारे प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पुलिस के ऐसे व्यवहार पर योगी सरकार और उनके मंत्रियों को कुंभकरणी नींद से जगाने की कोशिश हर बार करते हैं, लेकिन सरकार और उसके सिपहसालार बहुत ही गहरी नींद में सोए हैं।
उन्हें नींद से जगाने के लिए आम आदमी पार्टी का यह प्रदर्शन एक और प्रयास है। मनोज मिश्रा प्रभारी रुदौली, जुल्फिकार आलम जिला उपाध्यक्ष, यूके द्विवेदी, मोहम्मद इसरार, विनोद रावत, आलोक, राम जी वर्मा व मोहम्मद कैफ आदि लोग थे।
यह भी पढ़ें:-संभल: हज़रत गौस-ए-पाक रहमतुल्लाहअलेह की नज़्र का आयोजन, अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़
