पेपर लीक मामले की जांच यूपी एसटीएफ करेगी: डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी ने रविवार को कहा कि यूपीटीईटी परीक्षा का पेपर लीक मामले की जांच यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) करेगी। साथ ही एक महीने के भीतर ही दोबारा परीक्षा कराई जाएगी। डॉ द्विवेदी ने बताया कि एक महीने के भीतर …
बस्ती। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी ने रविवार को कहा कि यूपीटीईटी परीक्षा का पेपर लीक मामले की जांच यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) करेगी। साथ ही एक महीने के भीतर ही दोबारा परीक्षा कराई जाएगी।
डॉ द्विवेदी ने बताया कि एक महीने के भीतर अभ्यर्थियों से बिना किसी शुल्क लिए परीक्षा कराई जाएगी। वहीं, पेपर लीक मामले में यूपी एसटीएफ जांच कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
पढ़ें: फाफामऊ कांड : ‘आप’ ने किया योगी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
शीघ्र ही दोषियों को गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध कारवाई की जाएगी। इस बार परीक्षा निर्विवाद ढंग से संपन्न कराई जाएगी। गौरतलब है कि रविवार को पेपर लीक होने के बाद यूपीटीईटी की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। पेपर शुरू होने के बाद परीक्षा रद्द होने का फरमान आने से अथ्यर्थी मायूस हुये और कई स्थानों पर उनकी संचालकों के साथ तीखी झड़प भी हुई। ज्यादा जानकारी के लिए यह भी पढ़ें….
2 दिसंबर को सहारनपुर में विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे गृह मंत्री और सीएम योगी
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी दो दिसंबर को सहारनपुर में स्टेट यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम प्रस्तावित यूनिवर्सिटी के परिसर पुवांरका में ही होगा। यहां की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश के उच्च शिक्षा के प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र को नोडल अफसर बनाया गया है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने रविवार को बताया कि लखनऊ से संकेत मिले हैं कि सहारनपुर में बनने वाली मां शाकुंभरी देवी स्टेट यूनिवर्सिटी का शिलान्यास दो दिसंबर को होगा।
