रायबरेली: एसपी ने किया 10 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण
रायबरेली। एसपी ने देर रात कई थानों के निरीक्षकों को ताश की तरह फेट दिया और 10 थानेदार इधर से उधर कर दिए गए। एसपी श्लोक कुमार थानेदारों का स्थानांतरण करने में देर नहीं लगा रहे हैं। दो माह के भीतर चार बार उप निरीक्षकों को बदल दिया गया। शनिवार रात को भी एसपी ने …
रायबरेली। एसपी ने देर रात कई थानों के निरीक्षकों को ताश की तरह फेट दिया और 10 थानेदार इधर से उधर कर दिए गए। एसपी श्लोक कुमार थानेदारों का स्थानांतरण करने में देर नहीं लगा रहे हैं।
दो माह के भीतर चार बार उप निरीक्षकों को बदल दिया गया। शनिवार रात को भी एसपी ने थानेदारों की बदली कर दी। निरीक्षक राघवन सिंह को सदर कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को लालगंज कोतवाली प्रभारी, निरीक्षक जगदीश यादव को बछरावां थानाध्यक्ष, निरीक्षक यशकांत सिंह को भदोखर थानाध्यक्ष, निरीक्षक उरेश सिंह को हरचंदपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है। निरीक्षक इंद्रपाल सिंह को लालगंज कोतवाली से हटाकर सरेनी कोतवाली की कमान दी गई है।
निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी को मिल एरिया से जगतपुर भेजा गया जबकि निरीक्षक विनय कुमार सिंह को हरचंदपुर से मिल एरिया थाना भेजा गया है। निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह जगतपुर से हटाकर अपराध शाखा भेज दिए गए।
निरीक्षक यशवंत कुमार यादव को भदोखर से हटाकर प्रभारी निरीक्षक आरटीसी बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, राकेश सिंह स्थानांतरण पर कार्यमुक्त कर दिए गए।
सीतापुर: खेत की रखवाली करने गए अधेड़ का फंदे से लटका मिला शव
इलाके में इटौंजा रजबहा की पटरी के किनारे अज्ञात कारणों के चलते एक अधेड़ ने धोती से शीशम के पेड़ में फंदा डाल कर खुदकुशी कर ली। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले तो अधेड़ शव फंदे से लटकमा देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल व कार्रवाई की है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- सीतापुर: खेत की रखवाली करने गए अधेड़ का फंदे से लटका मिला शव
