भाजपा सरकार में हुए कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पर्चे लीक : अनिल सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह वीरू ने टीईटी पर्चा लीक होने पर सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यही सच्चाई है। जो नौजवानों को रोजगार देने की बात कर रहे थे उनकी सरकार में नौजवान को सिर्फ और सिर्फ छला गया भाजपा सरकार में अधिकांश भर्ती …

हरदोई। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह वीरू ने टीईटी पर्चा लीक होने पर सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यही सच्चाई है। जो नौजवानों को रोजगार देने की बात कर रहे थे उनकी सरकार में नौजवान को सिर्फ और सिर्फ छला गया भाजपा सरकार में अधिकांश भर्ती परीक्षा पेपर आउट हो गए।

प्रदेश के नौजवान फार्म भरते हैं तैयारी करते हैं पैसे जोड़कर कोचिंग करते हैं, और परीक्षा केंद्र पर पहुंचने पर पेपर आउट भाजपा सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। भाजपा सरकार के 2017 के बनने के बाद हर बार पेपर लीक में प्रदेश के नौजवानों को भरोसा देते रहे लेकिन सिस्टम को दुरुस्त नहीं कर पाया प्रदेश में नकल माफियाओं का बोलबाला बढ़ता चला गया उसी का परिणाम हुआ कि पहले एसआई का पेपर लीक हुआ। उसके बाद पेपर लीक की श्रंखला बन गयी।

यह भी पढ़ें:-बरेली: गरीबी ऐसी कि कफन और कंधा देने वाला भी कोई नहीं, आखिरकार सुभाष नगर पुलिस ने दिया कंधा, अंतिम संस्कार भी किया

नलकूप ऑपरेटर का पेपर लीक, यूपी पॉवर कॉरपोरेशन का पेपर लीक, एनडीए का पेपर लीक, शिक्षकों-प्राचार्यों की भर्ती का पेपर लीक अब टीईटी का भी पेपर लीक हो गया। मुख्यमंत्री ने साढ़े चार साल में एक भी भर्ती परीक्षा ढंग से संपन्न नहीं करा पाए।” प्रदेश का युवा समझ चुका है कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश को नहीं चला सकती अब उत्तर प्रदेश में भाजपा को हटाकर ही प्रदेश का विकास संभव है।

यह भी पढ़ें:-बरेली का शातिर गैंग: वाहन चोरी करने के बाद रेलवे और बस स्टैंड पार्किंग में करते थे खड़ा, मामला ठंडा होने के बाद बेचते थे, पकड़े गए

संबंधित समाचार