यूपीटीईटी पेपर लीक मामले की हो उच्च स्तरीय जांच : मायावती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पेपर लीक होने के कारण उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) की परीक्षा के निरस्त होने को गंभीर मसला बताते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। 1. जिस प्रकार सपा सरकार में नकल आम बात होती थी, उसी प्रकार भाजपा …

लखनऊ। पेपर लीक होने के कारण उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) की परीक्षा के निरस्त होने को गंभीर मसला बताते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कहा कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।

मायावती ने रविवार को ट्वीट किया “ जिस प्रकार सपा सरकार में नकल आम बात होती थी, उसी प्रकार भाजपा सरकार में भी पेपर लीक होने से यूपी में शिक्षकों की भर्ती के लिए आज की उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का रद्द हो जाना अति-गंभीर मामला। करीब 21 लाख परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ उचित नहीं।

साथ ही उन्होंने कहा “ यूपी सरकार इस ताजा घटना को पूरी गंभीरता से लेकर इसकी अति-शीघ्र उच्च-स्तरीय जांच कराए व दोषियों को सख्त कानूनी सजा

सुनिश्चित करें और आगे यथाशीघ्र इस परीक्षा को सुचारू रूप से कराने की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करें यह बीएसपी की मांग है।

पढ़ें: UPTET 2021: अभ्यर्थी बोलें- सरकार फेल हो गई है, आने वाले चुनाव में नतीजा सबके सामने होगा

गौरतलब है कि पेपर लीक होने की वजह से यूपीटीईटी परीक्षा रविवार सुबह निरस्त करनी पड़ी थी। यह ऐलान उसे समय हुआ जब प्रश्न पत्र बंट गये थे और अभ्यर्थी परीक्षा देने में तल्लीन थे। अधिक खबरों की जानकारी के लिए यह भी पढ़ें..

नौकरी हो या कोई भी टेस्ट पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: सीएम योगी

सीएम योगी ने टीईटी की परीक्षा लीक मामले को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि कोई कितना भी बड़ा क्यों नहीं होगा? उसके घर में बुलडोजर चलना तय है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा, उनकी संपत्ति जब्त कराने और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार