बाराबंकी: मैक्स पॉलीक्लिनिक ने बरबसौली में लगाया गया कैंप, फ्री में दी गईं दवाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरबरौली में स्थित कमपोजिट विद्यालय में मैक्स पॉलीक्लिनिक एंड ट्रामा सेंटर ने एक कैंप का आयोजन रविवार को किया। जिसमें आसपास के मरीजों को देखकर और जांच पड़ताल करने के बाद उनको कैंप द्वारा फ्री में दवाएं दी गई। वरिष्ठ हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रदीप चौधरी …

बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरबरौली में स्थित कमपोजिट विद्यालय में मैक्स पॉलीक्लिनिक एंड ट्रामा सेंटर ने एक कैंप का आयोजन रविवार को किया। जिसमें आसपास के मरीजों को देखकर और जांच पड़ताल करने के बाद उनको कैंप द्वारा फ्री में दवाएं दी गई। वरिष्ठ हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रदीप चौधरी ने हड्डी एवं जोड़ घुटनों के दर्द एवं के प्रत्यारोपण के मरीजों को देखकर जरूरी दवाएं दी।

साथ ही  गंभीर मरीजों को मैक्स पॉलीक्लिनिक में कम खर्च पर अच्छा इलाज किये जाना का वादा किया है। महिला डॉक्टर ज्योतिसंग बाला ने 35 महिला मरीजों को देख उनके संबंधी समस्याओं से जुड़ी हुई दवाई दी। इस अवसर पर रेखा चौधरी,डॉक्टर मनीष,अनुराग सिंह, सुधीर, राखी, बाबूराम, चंदू, विमलेश,मुनीर अहमद आदि मौजूद थे। इस अवसर पर डॉ प्रदीप चौधरी ने कहा कि कैंप के माध्यम से मैं गरीब व जरूरतमंद लोगों की सेवा करता रहता हूं।

यह भी पढ़ें:-बरेली का शातिर गैंग: वाहन चोरी करने के बाद रेलवे और बस स्टैंड पार्किंग में करते थे खड़ा, मामला ठंडा होने के बाद बेचते थे, पकड़े गए

हर माह किसी न किसी गांव को चयनित कर वहां पर मैक्स पॉलिक्लिनिक ट्रामा सेंटर की तरफ से कैंप का आयोजन करता हूं। जिसमें चिकित्सक उपस्थित होकर मरीजों को देख कर उनको जरूरी दवाएं देते हैं। सामाजिक सरोकार से जुड़ा यह कैंप गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए ही लगया जाता है।

यह भी पढ़ें:-बरेली: गरीबी ऐसी कि कफन और कंधा देने वाला भी कोई नहीं, आखिरकार सुभाष नगर पुलिस ने दिया कंधा, अंतिम संस्कार भी किया 

संबंधित समाचार