कानपुर: टीईटी परीक्षा रद्द होने पर अभ्यर्थियों में दिखा गुस्सा
कानपुर। रविवार को 76 सेंटर पर आयोजित यूपीटीईटी परीक्षा को पेपर लीक होने के बाद अभ्यर्थियों को गुस्सा फूट पड़ा। कुछ सेंटर पर परीक्षार्थियों ने हंगामा करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद वे भाग खड़े हुए। टीईटी परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने बताया कि वे 80 सवालों के जवाब तक दे …
कानपुर। रविवार को 76 सेंटर पर आयोजित यूपीटीईटी परीक्षा को पेपर लीक होने के बाद अभ्यर्थियों को गुस्सा फूट पड़ा। कुछ सेंटर पर परीक्षार्थियों ने हंगामा करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद वे भाग खड़े हुए। टीईटी परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने बताया कि वे 80 सवालों के जवाब तक दे चुके थे, अब बताया जा रहा है कि पेपर लीक हो गया। शहर में दोनों पालियों में करीब 68 हजार परीक्षार्थियों को एग्जाम देना था। दूसरे जिलों से भी परीक्षार्थी आए हैं। एग्जाम कैंसिल होने की सूचना के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई। हर सेंटर में पुलिस कर्मियों की संख्या को बढ़ा दिया गया।
पनकी स्थित विद्युत परिषद इंटर कॉलेज में पुलिस ने अनाउंसमेंट कर परीक्षार्थियों को सेंटर छोड़कर जाने के लिए कहा। सिटी मॉडल स्कूल में भी परिक्षार्थियों का गुस्सा साफ देखने को मिला। रविवार को टीईटी-2021 एग्जाम दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम में सुबह की पाली में 40,174 और शाम की पाली में 28,900 परीक्षार्थी भाग लेंगे। हर एक परीक्षा केंद्र में 1 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। वहीं सभी 76 सेंटर पर क्षेत्रीय थाना पुलिस को सुरक्षा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रेलवे और बस स्टेशन पर परीक्षाथियों की भीड़
मेट्रो और टेस्ट मैच के चलते शहर में जाम की स्थित से शहरवासी सड़क पर डायवर्जन से दो-चार होना पड़ रहा था फिर उस पर मैच के कारण वीआईपी रोड़ पर भी प्रतिबंध लगने से चलना दुभर हो गया। वही टीईटी एग्जाम सुबह की पाली में देने के लिए शनिवार रात से ही परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे।
कई परीक्षार्थी सेंट्रल स्टेशन में रात गुजारने को मजबूर रहे। यही हाल झकरकटी बस अड्डे का भी रहा। उसपर परीक्षा कैसिंल होने पर परीक्षार्थी की भीड़ झुलाहट में है। अभी तक कोई अप्रिय घटना की जानकारी तो नहीं, परीक्षार्थी शालीन रहे। वहीं भीड़ को संभालने के लिए स्टेशनों पर कोई खास इंतजाम नहीं किए गए हैं।
यह भी पढ़े:-अयोध्या: एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग के तीन सदस्यों को दबोचा, पूछताछ के लिए ले गई लखनऊ
