भाजपा सरकार में पकौड़े बेचना भी आसान नहीं: कपिल मिश्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) महासचिव सतीश मिश्रा के पुत्र कपिल मिश्रा ने महंगाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष करते हुये कहा कि तेल और गैस इतनी महंगी हो गयी है कि इस सरकार में अब बेरोजगार युवकों को पकौड़े बेचना भी आसान नहीं रह गया है। बालामऊ विधानसभा में पहले बसपा …

हरदोई। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) महासचिव सतीश मिश्रा के पुत्र कपिल मिश्रा ने महंगाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष करते हुये कहा कि तेल और गैस इतनी महंगी हो गयी है कि इस सरकार में अब बेरोजगार युवकों को पकौड़े बेचना भी आसान नहीं रह गया है।

बालामऊ विधानसभा में पहले बसपा युवा संवाद कार्यक्रम में कपिल ने यूपीटीईटी परीक्षा रद्द होने को लेकर कहा कि मायावती ने एक लाख से ज्यादा सरकारी पदों पर भर्तियां दी थी। साथ ही टीचर को भी पूरा मान और सम्मान दिया गया था। उनके शासन काल में दो लाख से ज्यादा टीचरों को नौकरियां दी गई थी। आज टीईटी एग्जाम था।

पढ़ें: नए ओमीक्रान वेरिएंट को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार अलर्ट

जिसमें पेपर लीक होने से उसे रद्द कर दिया गया। जिसपर टीचर का फ्यूचर निर्भर था, वह एग्जाम ही रद्द करना पड़ा तो आप यह समझ सकते हैं कि यह सरकार कितनी गंभीर है टीचर्स को लेकर। उन्होंने कहा कि योगी और इनके मंत्रियों की मानसिकता है कि यह पकौड़े बेचने की बात करते हैं, हमें पकौड़े बेचने वालों से कोई तकलीफ नहीं।

बल्कि हमारी पार्टी तो गरीबों की मदद के लिए है, लेकिन अगर पढ़े लिखे इंजीनियर और डिग्री होल्डर से यह कहेंगे कि आप पकौड़े बेचे तो फिर कहां पर जाएगा। हमारा पढ़ा लिखा आदमी, उसके ऊपर पकौड़े बेचना भी कोई आसान काम नहीं रह गया है। इसके अलावा अगर वो पकौड़े बेचना भी चाहे तो नहीं बेच सकता है, क्योंकि तेल के दाम ऊंचाइयां छू चुके हैं। गैस के दाम ऊंचाइयां छू चुके हैं, सब्जियों के दाम ऊंचाइयों में हैं, तो आदमी पकौड़े भी बेचना चाहे तो नहीं बेच सकता है।

संबंधित समाचार