कानपुर: बिना परमिशन के सड़क खोदने पर नगर निगम हुआ सख्त, जेसीबी किया जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। शनिवार देर शाम को नगर निगम से बिना परमीशन रोड कटिंग करना ठेकेदार को भारी पड़ गया। केस्को के ठेकेदार ने कानपुर विकास प्राधिकरण के बाहर रोड कटिंग कर दी। इसकी सूचना पर नगर निगम के जोनल अभियंता ने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार की जेसीबी जब्त कर ली। वहीं स्वरूप नगर थाने में एफआईआर …

कानपुर। शनिवार देर शाम को नगर निगम से बिना परमीशन रोड कटिंग करना ठेकेदार को भारी पड़ गया। केस्को के ठेकेदार ने कानपुर विकास प्राधिकरण के बाहर रोड कटिंग कर दी। इसकी सूचना पर नगर निगम के जोनल अभियंता ने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार की जेसीबी जब्त कर ली। वहीं स्वरूप नगर थाने में एफआईआर के लिए ठेकेदार के खिलाफ तहरीर भी दी है।

केडीए के सामने सड़क खुदाई का काम चल रहा था। बताया गया कि केस्को बिजली की केबल बिछाने के लिए कार्य किया जा रहा था। तभी मामला नगर निगम के आला अफसरों तक पहुंचा। जिसके बाद पता चला कि केस्को का ठेकेदार बिजली केबल बिछाने के लिए सड़क खोदने का काम कर रहा है। इसके बाद आ अफसर मौके पर पहुंचे और काम को रुकवा दिया। ठेकेदार को जब सड़क खोदने की एनओसी और परमिशन के बारे में पूछा गया तो उसके पास कुछ नहीं था। नगर निगम चीफ इंजीनियर एसके सिंह के मुताबिक ठेकेदार ने करीब 10 मीटर रोड खोद दी।

परेड से घंटाघर जाने वाली नई सड़क पिछले करीब तीन साल से जर्जर हालत में थी। वहां से गुजरने वाले लोगों को घंटों ट्रैफिक में जूझना पड़ता था। बमुश्किल सड़क बनकर तैयार भी हुई, लेकिन जलकल विभाग की लापरवाही के चलते पाइप लाइन को बिछाने के चलते सड़क को बिना परमिशन दोबारा खोद डाली गई। जिसके बाद डीएम के आदेश पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें:-बरेली के अस्पताल में इलाज से सही हुए व्यक्ति से PM ने की मन की बात, आयुष्मान योजना के बारे में ली जानकारी

संबंधित समाचार