रुद्रपुर: कोरोना प्रभावित अफ्रीकी देश कांगो से ऊधमसिंह नगर पहुंचा युवक, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
रुद्रपुर, अमृत विचार। कोविड-19 के चलते दुनियाभर में कई देश समस्या का सामना कर रहे है। साथ ही अफ्रीकी देशों से आये लोगों में नए वेरिएंट ओमीक्रान पाया जा रहा है। जो महामारी को और अधिक प्रभावी कर रहा है। देश के दूसरे राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी इस वेरिएंट को लेकर अलर्ट जारी …
रुद्रपुर, अमृत विचार। कोविड-19 के चलते दुनियाभर में कई देश समस्या का सामना कर रहे है। साथ ही अफ्रीकी देशों से आये लोगों में नए वेरिएंट ओमीक्रान पाया जा रहा है। जो महामारी को और अधिक प्रभावी कर रहा है। देश के दूसरे राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी इस वेरिएंट को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें अफ्रीकी देशों से लौटने वाले लोगों को आइसोलेट किया जा रहा है।
अल्मोड़ा से मिली जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और अफ्रीका के कांगों प्रांत से आए दिनेशपुर निवासी युवक को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए है। युवक की एंटीजन जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि आरटीपीसीआर की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार के लोगों की भी कोरोना जांच की गई है जिसमे सभी की रिपोर्टे निगेटिव आई है। परिवार के लोगों के साथ उसके संपर्क में आए लोगों का भी कोविड टेस्ट कराया गया है। फिलहाल उसे आइसोलेट रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि सीएमओ ने 30 वर्षीय युवक के दिनेशपुर के जयनगर की लक्ष्मी विहार कॉलोनी में आने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवक मूल रूप से अल्मोड़ा के हवालबाग ब्लॉक के छानागोलू गांव का निवासी है।
डॉ. खन्ना ने बताया कि युवक बीते 25 नवंबर को कांगो से आया है। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलते ही बीती शनिवार की रात ही टीम ने दिनेशपुर से युवक और उसके माता-पिता-भाई और भाभी समेत करीब 10 लोगों की कोविड जांच ट्रूनेट और एंटीजन टेस्ट कराया। जिसमें सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। रात में ही सभी को घर वापस भेज दिया गया। उन्हें आइसोलेट रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसीएमओ ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि युवक के मुताबिक युवक साउथ अफ्रीका के कांगो के किंचासा में प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है और आगामी दिसंबर माह में युवक की शादी है जिसके लिए करीब डेढ़ महीने की छुट्टी पर युवक भरता आया था और वह अपनी आरटीपीसीआर जांच कराकर ही आया है। एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने बताया कि सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है फिर भी पूरे परिवार को आइसोलेट कर दिया गया है।
