लखनऊ: डीएम ने एयरपोर्ट पर की आपात बैठक, नए वेरिएंट ओमीक्रॉन को लेकर दिया ये निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विदेशों से आने वाले सभी यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाएगा। डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर थर्मल स्कैनिंग के लिए चार काउंटर बनाए जाएंगे। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कोविड के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन को लेकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपात बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल व डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों …

लखनऊ। विदेशों से आने वाले सभी यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाएगा। डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर थर्मल स्कैनिंग के लिए चार काउंटर बनाए जाएंगे। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कोविड के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन को लेकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपात बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल व डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर सभी यात्रियों का नि:शुल्क आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि नए वेरिएंट ओमीक्रॉन का संक्रमण अफ्रीकी देशों से शुरू हुआ है। इसलिए हमें एयरपोर्ट पर अधिक सतर्कता बरतनी है, जिससे यह वेरिएंट हमारे यहां न फैल सके। विशेषज्ञों के अनुसार यह वैरिएंट 60 से अधिक आयु वर्ग और क्रोम ऑर्बिट लोगों को अत्यधिक प्रभावित करता है। जिलाधिकारी ने यात्रियों से कोरोना से बचाव में सहयोग देने की अपील की है।

प्रभावित राज्यों से रोज लखनऊ आते हैं 4500 या​त्री

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जिलाधिकारी को बताया कि डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर नए वेरिएंट प्रभावित राज्यों से रोज 25 फ्लाइट आती हैं। जिसमें लगभग 4500 यात्री रोज राजधानी पहुंचते हैं। इन राज्यों में मुम्बई, दिल्ली, गोवा, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, बैंगलुरू, कोचीन, अहमदाबाद, जयपुर आदि शामिल हैं। जिलाधिकारी ने इन राज्यों से आने वाली सभी फ्लाइट्स के यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने और लक्षण वाले यात्रियों का नि:शुल्क आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के निर्देश दिए। थर्मल स्क्रीनिंग कराने की जिम्मेदारी एयरपोर्ट अथॉरिटी की होगी। थर्मल स्क्रीनिंग के लिए चार काउंटर की व्यवस्था करते हुए दो शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी जाए।

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोज नौ फ्लाइट से उतरते हैं 1800 यात्री

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जिलाधिकारी को बताया कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दुबई, शारजाह, अबु धाबी, मस्कट, ओमान, रियाद, जद्दाह, दम्माम, कुवैत और जॉर्डन की डायरेक्ट लगभग नौ फ्लाइट रोज आती है। जिसमें से लगभग 1800 यात्री रोज उतरते हैं। जिलाधिकारी ने विदेशों से आने वाली सभी फ्लाइट्स के यात्रियों का नि:शुल्क आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के निर्देश दिए। साथ ही टेस्ट में यात्री का नाम, लोकल पता, स्थायी पता, सही मोबाइल नम्बर आदि विवरण दर्ज कराया जाएगा। आरटीपीसीआर टेस्ट कराने की जिम्मेदारी एयरपोर्ट अथारिटी की होगी।

यह भी पढ़ें:-छल से सफलता अर्जित करने वाले को नहीं मिलता ऊंचा स्थान: सीएम योगी

संबंधित समाचार