सीतापुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया सदस्यता अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र ने रविवार को नगर के शक्ति केंद्र नई बस्ती के बूथ संख्या 258 पर सदस्यता अभियान के तहत नए सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी की ऑनलाइन सदस्यता दिलवाई। साथ ही साथ नवीन मतदाता बनने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र ने …

सीतापुर। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र ने रविवार को नगर के शक्ति केंद्र नई बस्ती के बूथ संख्या 258 पर सदस्यता अभियान के तहत नए सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी की ऑनलाइन सदस्यता दिलवाई। साथ ही साथ नवीन मतदाता बनने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि 20 करोड़ सदस्यों वाली भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। सेवा ही परमो धर्म: के सिद्धांत पर चलकर भारतीय जनता पार्टी समाज कल्याण के लिए काम कर रही हैं।

जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम व जनता के विश्वास के चलते आज पूरे देश में भाजपा की सरकारे सफलतापूर्वक काम कर रही हैं। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार जन कल्याण के लिए समर्पित है। जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता में गहरा विश्वास है। यही कारण है कि आज अधिक से अधिक लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: राजस्थान से आये बेरोजगारों ने फिर घेरा कांग्रेस मुख्यालय, प्रियंका से मुलाकात करने पर अड़े

जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा की आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में पुनः भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं से मतदाता बनने का भी आग्रह किया। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा भोला, बूथ अध्यक्ष अभिजीत साहू, आलोक सक्सेना, कैलाश रस्तोगी, अमूल कठेरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-ऋषिकेश: गंगा आरती में परिवार सहित शामिल हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भावुक होकर कही यह बात

संबंधित समाचार