मुरादाबाद: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार रिटायर्ड पुलिसकर्मी, पत्नी और पोती की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर निवासी 55 वर्षीय पवन कुमार ने पुलिस से हेड कॉन्स्टेबल के पद से वॉलंटरी रिटायर्ड ले लिया था। आज पवन कुमार बाइक से अपनी पत्नी सुशीला देवी व छह वर्षीय पोती अनवी चौधरी को लेकर अमरोहा शादी में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही पवन कुमार बाइक …

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर निवासी 55 वर्षीय पवन कुमार ने पुलिस से हेड कॉन्स्टेबल के पद से वॉलंटरी रिटायर्ड ले लिया था। आज पवन कुमार बाइक से अपनी पत्नी सुशीला देवी व छह वर्षीय पोती अनवी चौधरी को लेकर अमरोहा शादी में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही पवन कुमार बाइक से पाकबड़ा के अगवानपुर पाकबड़ा बाईपास पर कैलसा रोड स्थित मोड़ पर पहुँचे, तभी सामने से आ रही डीसीएम ने बाइक सवार दम्पत्ति को कुचल दिया। हादसे में पवन कुमार, उनकी पत्नी सुशीला और पोती अनवी की मौके पर ही मौत हो गयी।

सूचना मिलते ही पाकबड़ा थाना प्रभारी राजन शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि पुलिस ने डीसीएम व चालक को हिरासत में लेकर थाने भिजवाया। तीन मौतों की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सीओ हाईवे डॉ गणेश गुप्ता ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।

इस दौरान कैलसा मार्ग पर जाम की स्थिति बन गयी। मृतक के पुत्र गौतम की तहरीर पर डीसीएम चालक जुबैर पुत्र जुम्मा निवासी ग्राम मढ़िया कला उर्फ पायन्ती कला थाना डिडौली जनपद अमरोहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार