फूलन देवी को लेकर अखिलेश व ओपी राजभर का भाजपा पर हमला, जानें क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। एक तरफ भाजपा का सहयोगी दल निषाद पार्टी फूलन देवी के नाम से अंतरराष्ट्रीय ट्रस्ट बनाने का ऐलान कर रही है। वहीं दूसरी और भाजपा प्रवक्ता ने एक निजी चैनल पर बहस के दौरान फूलन को ऑफिशियली डकैत कह दिया। इससे सपा और सुभासपा ने भाजपा पर तीखे प्रहार किए हैं। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु …

लखनऊ। एक तरफ भाजपा का सहयोगी दल निषाद पार्टी फूलन देवी के नाम से अंतरराष्ट्रीय ट्रस्ट बनाने का ऐलान कर रही है। वहीं दूसरी और भाजपा प्रवक्ता ने एक निजी चैनल पर बहस के दौरान फूलन को ऑफिशियली डकैत कह दिया। इससे सपा और सुभासपा ने भाजपा पर तीखे प्रहार किए हैं। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक बहस के दौरान सपा प्रवक्ता से कहा कि ‘फूलन देवी क्या थीं? ऑफिशियली डकैत थी या नहीं? उनके ऊपर 20-30 लोगों को खड़ा करके गोली मारने का आरोप था।’

उनके इसी बयान को सपा ने मुद्दा बना लिया। चुनावी दौर में निषाद मतों को अपने पाले में लाने की होड़ में सपा ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने टीवी डिबेट का वह अंश ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘भाजपा की दलित और महिला विरोधी सोच उनके प्रवक्ताओं के मुंह पर आ ही जाती है। स्व. फूलनदेवी के खिलाफ अपशब्द बोलकर भाजपा प्रवक्ता ने संपूर्ण निषाद समाज का घोर अपमान करने की कोशिश की, परन्तु सपा के प्रवक्ता ने उनकी बोलती बंद कर दी। 22 के चुनाव में निषाद समाज भाजपा को हरा देगा।’

उधर, सपा के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने लिखा कि ‘भाजपा हमेशा महिला विरोधी रही है। वह शोषणकर्ताओं के साथ मज़बूती से खड़ी रहती है, स्व. फूलन देवी जो संघर्ष और क्रांति की प्रतिमूर्ति थी। भाजपा के साथ गठबंधन करने वाले इस अपमान को कैसे बर्दाश्त कर रहे है। 2022 में पिछड़ा,दलित समाज इस अपमान का बदला वोट की चोट से लेगा।’

यह बी पढ़ें:-मुरादाबाद: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार रिटायर्ड पुलिसकर्मी, पत्नी और पोती की मौत

संबंधित समाचार