बरेली: टीईटी परीक्षा रद्द होने के बाद फ्री यात्रा को पहुंचे अभ्यर्थी
बरेली, अमृत विचार। अभ्यर्थियों की परीक्षा स्थगित होने के बाद अचानक से रोडवेज बस अड्डों पर भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों को उनके आधार कार्ड दिखाने पर गंतव्य तक नि:शुल्क यात्रा का संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस फर्जी संदेश के चलते रोडवेज के परिचालकों को भारी परेशानी का …
बरेली, अमृत विचार। अभ्यर्थियों की परीक्षा स्थगित होने के बाद अचानक से रोडवेज बस अड्डों पर भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों को उनके आधार कार्ड दिखाने पर गंतव्य तक नि:शुल्क यात्रा का संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस फर्जी संदेश के चलते रोडवेज के परिचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) स्थगित होने के बाद अभ्यर्थियों की भीड़ जैसे ही अपने-अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए रोडवेज बस अड्डों पर पहुंची। बसों की कमी पड़ गई। रोडवेज की व्यवस्था अचानक से चरमरा गई। सेटेलाइट और पुराना रोडवेज बस अड्डा अभ्यर्थियों की भीड़ से भर गया।
बरेली रीजन के आरएम आरके त्रिपाठी ने बताया कि किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड के आधार पर मुफ्त यात्रा कराने का कोई भी आदेश मुख्यालय की ओर से जारी नहीं किया गया। कई अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश को दिखाया। मगर, लिखित आदेश होने के चलते किसी भी मुफ्त यात्रा नहीं कराई गई।
