अमेठी: मौनी महाराज के आश्रम की रसोइया की हुई हत्या, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी महाराज के आश्रम की रसोइया की सोमवार सुबह धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है। बता दें कि मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज …

अमेठी। सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी महाराज के आश्रम की रसोइया की सोमवार सुबह धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

बता दें कि मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज सगरा से जुड़ा है। मृतका 16 सालों से वहां खाना बना रही थी। मृतका के पति भास्कर द्विवेदी ने बताया कि एक बार मौनी महाराज को खाने में जहर दे दिया गया था। तब से उस रसोइया को हटाकर उसकी पत्नी को रसोइया रख लिया गया। वह 16 सालों से मौनी महाराज के आश्रम का खाना बना रही थी।

सोमवार  को सुबह आश्रम से 500 मीटर दूर किसी ने उसके सिर पर पीछे से वार कर हत्या कर दी। पत्नी जब घर नहीं पहुंची तो उसके नंबर पर फोन किया, लेकिन फोन भी नहीं उठा। पति भास्कर द्विवेदी ने बताया कि इस पर उसने मौनी महाराज के पास फोन किया तो उन्होंने कहा कि तुम्हारी पत्नी घर के लिए निकल गई है।

वहीं एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

अयोध्या: पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र के घोसवल मजरे सुल्तानपुर गांव के बाहर बाग में एक युवक का शव लटका मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना परिवारजनों को हुई तो उन्होंने आनन-फानन में शव को फंदे से उतार कर बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- अयोध्या: पारिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या

संबंधित समाचार