सीतापुर: पुलिस चेक पोस्ट में घुसी कार, पीआर जवान की हुई मौत
सीतापुर। जिले के अटरिया इलाके में रविवार की रात एक तेज रफ्तार कार सीतापुर-हरदोई बार्डर पर स्थित पुलिस चेक पोस्ट में बाउंड्री तोड़ते हुए जा घुसी। इस हादसे में चेक पोस्ट पर तैनात पीआरडी जवान की मौत हो गई, जबकि पुलिस आरक्षी बालबाल बच गया। हादसे के बाद कार सवार लोग भाग निकले। हादसे में …
सीतापुर। जिले के अटरिया इलाके में रविवार की रात एक तेज रफ्तार कार सीतापुर-हरदोई बार्डर पर स्थित पुलिस चेक पोस्ट में बाउंड्री तोड़ते हुए जा घुसी। इस हादसे में चेक पोस्ट पर तैनात पीआरडी जवान की मौत हो गई, जबकि पुलिस आरक्षी बालबाल बच गया।
हादसे के बाद कार सवार लोग भाग निकले। हादसे में चेक पोस्ट के अलावा पुलिस कर्मी की बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की खबर पाते ही एएसपी, सीओ व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पीआरडी जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें- देश में कोविड-19 के 8,309 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,03,859 हुई
अटरिया इलाके में मनवा-अतरौली मार्ग पर सीतापुर-हरदोई बार्डर पर अंबरपुर गांव के पास पुलिस की चेक पोस्ट है। इस चेक पोस्ट पर रात को पुलिस आरक्षी अमित कुमार व सिधौली इलाके के गनीपुर गांव निवासी पीआरडी जवान रामविलास 45 वर्ष ड्यूटी कर रहे थे। बताते हैं कि आधी रात एक तेज रफ्तार कर चेक पोस्ट की बाउंड्री वाल तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। इस हादसे में ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान रामविलास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिस आरक्षी बालबाल बच गया। हादसे के बाद कार पर सवार लोग वाहन छोड़ कर भाग निकले।
हादसे में पुलिस कर्मी की बाइक व चेक पोस्ट भी क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे की खबर पाते ही एसओ अटरिया अवधराज सिंह सेंगर हमराही बल के साथ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद एएसपी एनपी सिंह, सीओ सिधौली यादुवेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जांच पड़ताल की। इस बारे में पुलिस का कहना है कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। पीआरडी जवान के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
