अन्नदाताओं के संघर्ष की गूंज आज सुनाई देगी संसद में: प्रियंका गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा कि सड़कों पर अन्नदाताओं के संघर्ष की जीत की गूंज आज संसद के शीतकालीन सत्र में सुनाई देगी। जब तीन कृषि कानून वापस लिये जायेंगे। प्रियंका ने ट्वीट किया “ आज हमारे अन्नदाताओं द्वारा किए संघर्ष की जीत की गूंज …

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा कि सड़कों पर अन्नदाताओं के संघर्ष की जीत की गूंज आज संसद के शीतकालीन सत्र में सुनाई देगी। जब तीन कृषि कानून वापस लिये जायेंगे। प्रियंका ने ट्वीट किया “ आज हमारे अन्नदाताओं द्वारा किए संघर्ष की जीत की गूंज संसद में होगी।

आज एक बार फिर किसान आंदोलन में शहीद हुए 700 किसानों की, लखीमपुर के किसानों की शहादत को याद करने का दिन है। आज जब संसद में बिल वापस होंगे, पूरा देश एक साथ ‘जय किसान’ बोलेगा और अन्नदाताओं को नमन करेगा।

पढ़ें: गोरखपुर: गुलरिया में टेराकोटा शिल्पकारों के लिये क्लस्टर को मंजूरी

गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन नये कृषि कानून को वापस लेने की घोषणा की थी और किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील की थी।

प्रधानमंत्री के इस फैसले को किसानों की जीत बताते हुये प्रियंका ने राजनीतिक दलों से इसका श्रेय नहीं लेने का आवाहन किया था और कहा था कि कांग्रेस किसानों के हक की आवाज बुलंद करती रहेगी। ज्यादा जानकारी के लिए यह भी पढ़ें… 

26 दिसंबर को हो सकती है यूपीटीईटी परीक्षा..

पेपर लीक होने के कारण रविवार को निरस्त की गयी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) अब 26 दिसम्बर को आयोजित किये जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक यूपीटीईटी परीक्षा की नयी तारीख का अधिकृत ऐलान जल्द किया जायेगा। हालांकि परीक्षा की संभावित तारीख 26 दिसम्बर हो सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार परीक्षा के लिये नये प्रवेश पत्र जल्द ही अभ्यर्थियों को भेजे जायेंगे।

संबंधित समाचार