प्रयागराज: सड़क हादसे में बाइक सवार पांच लोगों की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के नवाबगंज क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल पर सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि नवाबगंज के बुदौना गांव निवासी राम सरन पाल (60) अपने पुत्र लल्लू पाल (35),समय लाल (35) एवं नाती अर्जुन पाल …

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के नवाबगंज क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल पर सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गयी।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि नवाबगंज के बुदौना गांव निवासी राम सरन पाल (60) अपने पुत्र लल्लू पाल (35),समय लाल (35) एवं नाती अर्जुन पाल (11) के अलावा एक अन्य चंदर पाल उर्फ ऊंटहरा (55) के साथ रविवार देर रात प्रतापगढ़ के हथिगवां गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे थे।

पढ़ें: गोरखपुर: गुलरिया में टेराकोटा शिल्पकारों के लिये क्लस्टर को मंजूरी

उन्होंने बताया कि श्रृंगवेरपुर हाईवे मार्ग पर गांव घाट के निकट ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे पांचों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार के बाद आस-पास के रहने वाले ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां डाक्‍टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस की ओर से ट्रक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

सीतापुर: पुलिस चेक पोस्ट में घुसी कार, पीआर जवान की हुई मौत

जिले के अटरिया इलाके में रविवार की रात एक तेज रफ्तार कार सीतापुर-हरदोई बार्डर पर स्थित पुलिस चेक पोस्ट में बाउंड्री तोड़ते हुए जा घुसी। इस हादसे में चेक पोस्ट पर तैनात पीआरडी जवान की मौत हो गई, जबकि पुलिस आरक्षी बालबाल बच गया। हादसे के बाद कार सवार लोग भाग निकले। हादसे में चेक पोस्ट के अलावा पुलिस कर्मी की बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार