आजमगढ़ में दंपत्ति की गला रेत कर की गई हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के तरवा क्षेत्र में राजस्व विभाग में तैनात एक कर्मी और उनकी पत्नी की अज्ञात बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सोमवार को बताया कि तरवा क्षेत्र में तिथउपुर गांव निवासी राजस्व कर्मी नगीना (55) और उनकी पत्नी मनसा देवी (52) गांव के …

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के तरवा क्षेत्र में राजस्व विभाग में तैनात एक कर्मी और उनकी पत्नी की अज्ञात बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सोमवार को बताया कि तरवा क्षेत्र में तिथउपुर गांव निवासी राजस्व कर्मी नगीना (55) और उनकी पत्नी मनसा देवी (52) गांव के बाहर अपने मकान का निर्माण करा रहे थे।

बीती रात दंपत्ति निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे कि अज्ञात बदमाशों ने उनकी गला रेत कर हत्या कर दी। नगीना मऊ में चकबंदी विभाग में बतौर लेखपाल तैनात थे। इसके अलावा आसपास के लोगों को घटना की जानकारी आज सुबह हुई। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अनुराग

पढ़ें: रायबरेली: जिले में जानलेवा साबित हो रही गड्ढों से भरी सड़कें

आर्य सहित तमाम आला अफसर मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड टीम, फिंगरप्रिंट टीम भी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटना के कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वहीं, दंपति की हत्या धारदार हथियार से बेरहमी से की गई है।

आर्य ने बताया कि फिलहाल घटना लूटपाट से संबंधित नहीं दिखाई देती। वैसे पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है, उन्होंने शीघ्र ही घटना के पर्दाफाश का दावा किया है। यह भी पढ़ें….

जालौन में नून नदी के विषय को महत्व देने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

‘मन की बात’ कार्यक्रम में जालौन की नून नदी के पुनरुद्धार व जल संरक्षण कार्यों को महत्व दिए जाने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि नदी पुनरुद्धार के इस कार्य में जन भागीदारी को प्रमुखता दी गयी है। ताकि नदी से आमजन मानस का जुड़ाव हो सके और भविष्य में वह इसे अपनी धरोहर मानते हुए इसकी रक्षा व सुरक्षा का दायित्व निभा सकें।

संबंधित समाचार