दलितों पर हो रहे हमलों पर लगाम लगाये योगी सरकार : मायावती
लखनऊ। आजमगढ़ में दंपत्ति की गला रेत कर हत्या की निंदा करते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कहा कि दलितों पर आये दिन हो रहे जानलेवा हमलों पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगाम लगाये। मायावती ने सोमवार को ट्वीट किया “ यूपी में प्रयागराज के बाद, अब आज़मगढ़ में भी दलित …
लखनऊ। आजमगढ़ में दंपत्ति की गला रेत कर हत्या की निंदा करते हुये बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कहा कि दलितों पर आये दिन हो रहे जानलेवा हमलों पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगाम लगाये। मायावती ने सोमवार को ट्वीट किया “
यूपी में प्रयागराज के बाद, अब आज़मगढ़ में भी दलित पति-पत्नी की कल रात गला काट कर हत्या कर देने की घटना भी अति-दुःखद, दर्दनाक व अति-निन्दनीय। दलितों पर आए दिन हो रहे ऐसे अत्याचारों को सरकार तुरन्त सख्ती से रोके तथा दोषियों के विरुद्ध सही व सख्त कार्रवाई भी करे, बीएसपी की यह माँग।
— Mayawati (@Mayawati) November 29, 2021
यूपी में प्रयागराज के बाद, अब आज़मगढ़ में भी दलित पति-पत्नी की कल रात गला काट कर हत्या कर देने की घटना भी अति-दुःखद, दर्दनाक व अति-निन्दनीय।
दलितों पर आए दिन हो रहे ऐसे अत्याचारों को सरकार तुरन्त सख्ती से रोके और दोषियों के विरुद्ध सही व सख्त कार्रवाई भी करें, बीएसपी की यहीं मांग है।
पढ़ें: सीएम योगी के सहारनपुर दौरे में कोविड प्रोटोकॉल का होगा सख्ती से पालन
गौरतलब है कि आजमगढ़ के तरवा क्षेत्र में बीती रात एक राजस्व कर्मी और उनकी पत्नी की अज्ञात हत्यारों ने गला रेत कर हत्या कर दी थी। इससे पहले प्रयागराज में एक परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी थी। ज्यादा जानकारी के लिए यह भी पढ़ें…
अन्नदाताओं के संघर्ष की गूंज आज सुनाई देगी संसद में: प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा कि सड़कों पर अन्नदाताओं के संघर्ष की जीत की गूंज आज संसद के शीतकालीन सत्र में सुनाई देगी। जब तीन कृषि कानून वापस लिये जायेंगे। प्रियंका ने ट्वीट किया “ आज हमारे अन्नदाताओं द्वारा किए संघर्ष की जीत की गूंज संसद में होगी। आज एक बार फिर किसान आंदोलन में शहीद हुए 700 किसानों की, लखीमपुर के किसानों की शहादत को याद करने का दिन है।
