हरदोई: ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से युवती की मौत, परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम
हरदोई। चीनी मिल का गन्ना ले जा रहा ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक युवती की मृत्यु हो गई। गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम करते हुए हरियावां चीनी मिल के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार थाना पिहानी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुइयां के …
हरदोई। चीनी मिल का गन्ना ले जा रहा ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक युवती की मृत्यु हो गई। गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम करते हुए हरियावां चीनी मिल के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
जानकारी के अनुसार थाना पिहानी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुइयां के पास साइकिल पर आ रहे भाई बहन को चीनी मिल गन्ना ले जा रही ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे बहन की मौके पर मौत हो गई जबकि साइकिल चला रहा है भाई घायल हो गया सूचना मिलते ही परिजनों ने मार्ग को जाम कर दिया तथा हरियावां चीनी मिल के खिलाफ नारेबाजी करने लगे घटना की खबर मिलते ही पिहानी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को शांत करा कर जाम खुलवाया मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
लखनऊ: यूपीटीईटी परीक्षा की अगली तारीख पर अभी फैसला नहीं
पेपर लीक होने के कारण रविवार को निरस्त की गयी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के लिये अभी अगली तिथि के बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को कहा कि यूपीटीईटी परीक्षा की नयी तारीख के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने परीक्षा की तारीख नियत किये जाने संबंधी मीडिया रिपोर्टों का खंडन करते हुये कहा कि भ्रामकता की स्थिति से बचने के लिये ऐसी सूचनाओं से बचने की कोशिश करनी चाहिए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- लखनऊ: यूपीटीईटी परीक्षा की अगली तारीख पर अभी फैसला नहीं
