अयोध्या: यूपी टेट के तीनों सॉल्वर भेजे गए जेल
अयोध्या। जिले में अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) देने आए तीन सॉल्वरों को गिरफ्तारी के दूसरे दिन जेल भेज दिया गया। तीनों-अलग-अलग जिले के निवासी हैं। नगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों को सीजेएम कोर्ट के समक्ष पेश किया। सीजीएम ने आरोपियों को जेल भेजने का आदेश दिया। गौरतलब है कि रविवार को टेट …
अयोध्या। जिले में अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) देने आए तीन सॉल्वरों को गिरफ्तारी के दूसरे दिन जेल भेज दिया गया। तीनों-अलग-अलग जिले के निवासी हैं। नगर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों को सीजेएम कोर्ट के समक्ष पेश किया। सीजीएम ने आरोपियों को जेल भेजने का आदेश दिया।
गौरतलब है कि रविवार को टेट के दौरान एसटीएफ को सूचना मिली थी कि सॉल्वर गैंग के तीन सदस्य जिले में सक्रिय हैं। टीम ने उसरू के एक कॉलेज से तीनों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनकी पहचान अंबेडकरनगर निवासी रमेश कुमार गुप्ता, मैनपुर निवासी महेश चंद्र व सुल्तानपुर निवासी संदीप वर्मा के रूप में हुई।
तीनों किसी दूसरे की जगह पर परीक्षा देने आए थे। थाना कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों पर धारा 419, 420, 467, 468 व 68 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए सोमवार को सीजेएम के समक्ष पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेजने का आदेश दे दिया गया।
रामकोट में बनेगा राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का स्थाई कार्यालय
रामनगरी में जल्द ही राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का स्थाई कार्यालय बनने जा रहा है। 20 हजार वर्गफुट में 2 मंजिला कार्यालय बनाने के लिए रामकोट क्षेत्र स्थित चौगुर्जी मंदिर के पीछे की भूमि पर सोमवार को शुभारंभ हुआ। राममंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच इसका शिलान्यास किया है। वहीं, राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण कर रहे ट्रस्ट ने परिसर के पास ही अपने स्थाई कार्यालय को बनाने का काम शुरू कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-अयोध्या: रामकोट में बनेगा राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का स्थाई कार्यालय
