बाराबंकी: रसूखदार पट्टीदार के सितम से परेशान पीड़िता ने लगायी एसपी से न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। पति सऊदी अरब में कमाने गया हुआ और पत्नी के ऊपर तीन बच्चियों की जिम्मेदारी के साथ अपनी जमीन और मकान को सहेजे रखना एक अबला के लिये रसूखदार पट्टीदार ने मुसीबत खड़ी कर दी है। रसूखदार पट्टीदार से लगातार प्रताड़ित होने के बाद जब जानलेवा हमला हुआ तो दरोगा ने भी उसकी फरियाद …

बाराबंकी। पति सऊदी अरब में कमाने गया हुआ और पत्नी के ऊपर तीन बच्चियों की जिम्मेदारी के साथ अपनी जमीन और मकान को सहेजे रखना एक अबला के लिये रसूखदार पट्टीदार ने मुसीबत खड़ी कर दी है। रसूखदार पट्टीदार से लगातार प्रताड़ित होने के बाद जब जानलेवा हमला हुआ तो दरोगा ने भी उसकी फरियाद नहीं सुनी तो ईमानदार एसपी के चर्चे सुनकर उनसे मिलकर शिकायत करने पहुंची।

सुबेहा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे बदर निवासिनी पीड़िता किरन सिंह पत्नी बलदेव सिंह ने पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स को सोमवार कि गयी अपनी लिखित शिकायत में अपने गांव के रहने वाले रामदेव सिंह और रणधीर सिंह ने उसके साथ बीती 14 नवंबर को सुबेहा थाने पर मारपीट और छेड़छाड़ की थी।

पढ़ें: सीतापुर: टेट परीक्षा निरस्त होने पर सपा छात्रसभा का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

विपक्षी रसूखदार और वर्तमान में कई पदों पर राजीनीतिक रसूख कायम है। उसने हरिजन एक्ट का पीड़िता किरन सिंह और उसके बच्चो पर मुकदमा दर्ज करा दिया। इस बात से आहत किरन पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग उठाई है। उसने एसपी से उसे और उसके परिवार को दोषमुक्त और विपक्षी पर कड़ी कार्रवाई की अपील करते हुए प्रार्थना पत्र दिया। ज्यादा जानकारी के लिए यह भी पढ़ें…

बाराबंकी: 38 सेंटर पर होगी लोक सेवा आयोग की परीक्षा….

आगामी पांच दिसम्बर को होने वाली लोक सेवा आयोग के तहत समीक्षा अधिकारी की परीक्षा का होना लगभग तय हो चुका है। जिसको लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की सभी सम्बन्धित तैयारियां पूरी हो चुकी है।

संबंधित समाचार