हरदोई: कोर्ट ने हत्यारोपी तीन लोगों को सुनाई उम्रकैद की सजा
हरदोई। अपर सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार ने एक फैसले में हत्या के मामले में आरोपित तीन लोगों को जुर्म साबित होने पर उम्र कैद की सजा सुनाई है। जज ने इन आरोपितो पर 20 -20 हज़ार रूपए का जुर्माना भी लगाया है। जिसे अदा न करने पर अतिरिक्त की सजा भी सुनाई है। अभियोजन पक्ष …
हरदोई। अपर सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार ने एक फैसले में हत्या के मामले में आरोपित तीन लोगों को जुर्म साबित होने पर उम्र कैद की सजा सुनाई है। जज ने इन आरोपितो पर 20 -20 हज़ार रूपए का जुर्माना भी लगाया है। जिसे अदा न करने पर अतिरिक्त की सजा भी सुनाई है।
अभियोजन पक्ष की पैरवी करते हुए शासकीय अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना पचदेवरा क्षेत्र के नरभा निवासी कल्लू दौरे व प्रमोद तीनों ने 9 सितंबर 2008 की रात दंड बाजार से लेकर गांव के अशोक कुमार को गाली गलौज किया और उस पर असलाह व डंडे से वार करके उसकी हत्या कर दी। इस मामले की रिपोर्ट मृतक के पिता भैया लाल ने आरोपितों के खिलाफ दर्ज कराई ।मृतक थाना पचदेवरा क्षेत्र के नानपारा निवासी रहा ।
घटना के कारणों में दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश होना कहा गया। सत्र न्यायाधीश ने अदालत के समक्ष पेश हुए सबूत के आधार पर और दोनों पक्षों की दलीलों को सुनकर तीनों आरोपितों पर हत्या का जुर्म साबित पाया और तीनों को उम्र कैद की कड़ी सजा सुनाई। जज ने इन आरोपित पर 20 – 20 हज़ार रुपए का जुर्माना भी लगाया।
सेबी पर भड़के कार्यकर्ता, कहा सहारा से एम्बार्गो हटाएं
सहारा समूह और सेबी के बीच विवाद से सहारा के कार्यकर्ता पिस रहे हैं। उन्हें समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है। हजारों परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। क्योंकि जब तक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) सहारा समूह से एम्बार्गो (व्यापार प्रतिरोध) समाप्त नहीं करता। इन कार्यकर्ताओं को भुगतान… पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-लखनऊ: सेबी पर भड़के कार्यकर्ता, कहा- सहारा से एम्बार्गो हटाएं
