बरेली: यूपी टीईटी का पर्चा लीक होने पर समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी टीईटी का पर्चा लीक होने के बाद निरस्त हुई परीक्षा से लाखों अभ्यर्थियों को मानसिक और आर्थिक नुकसान हुआ है। इसके विरोध में सोमवार को समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार का विरोध जताया। पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। धरना देकर सरकार के खिलाफ …

बरेली, अमृत विचार। यूपी टीईटी का पर्चा लीक होने के बाद निरस्त हुई परीक्षा से लाखों अभ्यर्थियों को मानसिक और आर्थिक नुकसान हुआ है। इसके विरोध में सोमवार को समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार का विरोध जताया। पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रांतीय आह्वान पर छात्र सभा ने राज्यपाल को संबोधित जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कहा कि टीईटी परीक्षा निरस्त होने से लाखों अभ्यर्थी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि सरकार को 15 दिन के अंदर दोबारा से परीक्षा करानी चाहिए। आगामी परीक्षा में सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा स्थल तक पहुंचने के लिए यात्रा-भत्ता व रेलगाड़ी और बसों में फ्री यात्रा कराई जाए।

साथ ही प्रत्येक अभ्यर्थी को पांच हजार रुपये सहायता राशि दी जाए। कहा कि, अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान गजेंद्र कुर्मी, भुवनेश यादव, वसीम चौधरी, मुकेश यादव, अहमद खान टीटू, लक्की शाह, अमर काले आदि मौजूद रहे।

बंद हुआ गेट तो सड़क पर बैठे छात्र नेता
सैकड़ों पदाधिकारियों को कलेक्ट्रेट की ओर आता देख कर्मचारियों ने तत्काल गेट बंद कर दिया, ताकि कोई भी अंदर न आ सके। गेट बंद होने पर छात्र नेता और कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। छात्र नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। इसके विरोध में जो भी आवाज उठाता है उनका मुंह बंद करा दिया जाता है।

संबंधित समाचार