बरेली: पुरानी रंजिश में दबंगों ने घर में घुसकर पीटा
सीबीगंज। पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक पक्ष को घर में घुस कर जमकर लाठी-डंडे से मारापीटा, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित की तहरीर पर छेड़छाड़ समेत घर में घुसकर मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया …
सीबीगंज। पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने एक पक्ष को घर में घुस कर जमकर लाठी-डंडे से मारापीटा, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित की तहरीर पर छेड़छाड़ समेत घर में घुसकर मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित ने बताया कि उसका बेटा गांव की ही दुकान पर कबाब लेने गया था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग उससे गाली-गलौज, मारपीट करने लगे। लड़का किसी तरह वहां से भाग निकला तो आरोपी भी उसके पीछे-पीछे घर तक पहुंच गए। आरोप है कि शकील, हारुन, मझले, फ़ैजू ने घर में मौजूद महिला के साथ छेड़छाड़ की और मारा-पीटा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वही पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
