कानपुर: महिला को बंधक बना जेठ करता रहा दुष्कर्म, पीड़िता बनीं मां
घाटमपुर (कानपुर)। साढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरहर चौकी क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद महिला मां बन गई। पुलिस पहले ही दुष्कर्म पीड़िता महिला की रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करती रही। आईजी मोहित अग्रवाल के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कि थीं। पर अभी तक पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष …
घाटमपुर (कानपुर)। साढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरहर चौकी क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद महिला मां बन गई। पुलिस पहले ही दुष्कर्म पीड़िता महिला की रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करती रही। आईजी मोहित अग्रवाल के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कि थीं। पर अभी तक पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष हुए। पीड़ित महिला ने बीते 23 जुलाई को पुलिस से अपने ही जेठ के द्वारा बंधक बनाकर दुष्कर्म करने की शिकायत की थी।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था, कि उसके पति की मौत लगभग सात महीने पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं, पति के देहांत हो जाने के बाद जेठ ने उसे बंधक बना लिया, वही बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर जेठ उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अब वह गर्भवती हो गई।
महिला का आरोप था कि साढ़ थाने में शिकायत करने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके चलते महिला ने आईजी मोहित अग्रवाल से शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने बीते सितंबर माह में आरोपित जेठ पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन उसे पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया।
साढ़ थाना प्रभारी सतीश राठौर ने बताया, कि अभी हाल ही में थाने का चार्ज लिया है। पीड़िता को कई बार बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया था, लेकिन वह देरी करती रही। हालहि में पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया है। उसकी हालत सामान्य होने पर मजिस्ट्रेट के सामने बयान करवाकर आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: प्राइवेट हॉस्पिटल पर डेड बॉडी देने के नाम पर 90 हजार रुपये मांगने का आरोप
