बरेली: प्राथमिक जांच में निकले डेंगू के 21 मरीज, एलाइजा में शून्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में डेंगू मरीजों की लगातार पुष्टि हो रही है। सोमवार को विभागीय रिपोर्ट के अनुसार 21 लोगों में डेंगू की प्राथमिक जांच एनएस-1 कार्ड की पुष्टि हुई है। वहीं, एलाइजा जांच में किसी भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि जिले में अब तक डेंगू मरीजों …

बरेली, अमृत विचार। जिले में डेंगू मरीजों की लगातार पुष्टि हो रही है। सोमवार को विभागीय रिपोर्ट के अनुसार 21 लोगों में डेंगू की प्राथमिक जांच एनएस-1 कार्ड की पुष्टि हुई है। वहीं, एलाइजा जांच में किसी भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि जिले में अब तक डेंगू मरीजों की कुल संख्या 570 हो गई है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार सोमवार को 501 घरों में डेंगू निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं, 354 मलेरिया की जांच में चार मरीजों में मलेरिया के प्लाज्मोडियम वाईवैक्स की पुष्टि हुई है।

जिला मलेरिया अधिकारी देशराज सिंह ने बताया कि जिले में अब तक मलेरिया के कुल मामलों की संख्या 2334 हो गई है, जिसमें से 1864 प्लाज्मोडियम वाईवैक्स व 470 फाल्सीपेरम के मरीज निकले है।

संबंधित समाचार