कृषि कानूनों की वापसी के बाद खत्म हो सकता है आंदोलन! कल की बैठक में होंगे इन मुद्दों पर निर्णय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कृषि कानून वापस हो चुका है लेकिन अभी भी किसान आंदोलन स्थल से वापस नहीं गए हैं। अब तक संगठनों ने यह निर्णय लिया है कि एमएसपी कानून बनने की प्रक्रिया में समय लगेगा इसलिए सरकार को एक समय सीमा देकर वापस लौट जाना चाहिए। अब इस प्रस्ताव पर बुधवार को 40 नेताओं …

नई दिल्ली। कृषि कानून वापस हो चुका है लेकिन अभी भी किसान आंदोलन स्थल से वापस नहीं गए हैं। अब तक संगठनों ने यह निर्णय लिया है कि एमएसपी कानून बनने की प्रक्रिया में समय लगेगा इसलिए सरकार को एक समय सीमा देकर वापस लौट जाना चाहिए। अब इस प्रस्ताव पर बुधवार को 40 नेताओं की बैठक होगी। यह नेता सरकार के साथ बातचीत में शामिल भी थे।

कृषि कानूनों की वापसी के बाद आंदोलन खत्म करने या घर वापस लौटने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की 5 मांगों हैं। किसानों के अनुसार एमएसपी कानून, आंदोलन के दौरान मृत किसानों के परिवारों को मुआवजा, मुकदमा वापसी पराली जलाने के मुद्दे और गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग को सरकार के सामने पेश करेंगे।

यह भी पढ़े-

12 सांसदों का निलंबन मामला: सासंदों ने कहा- नहीं मांगेंगे माफी, विपक्षी दलों की बैठक जारी

संबंधित समाचार