रायबरेली: बाइक सवार ने छात्रा को मारी टक्कर, दोनों घायल जिला अस्पताल हुए रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। थाना क्षेत्र के खीरों-पाहो मार्ग पर पिपरहाबाबा मजरे खीरों के पास एक बाइक सवार ने स्कूल जा रही एक छात्रा की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे छात्रा गम्भीर रूप से घायल हो गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक भी काफी चोटिल हो गया। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सीएचसी खीरों पहुंचाया। जहां …

रायबरेली। थाना क्षेत्र के खीरों-पाहो मार्ग पर पिपरहाबाबा मजरे खीरों के पास एक बाइक सवार ने स्कूल जा रही एक छात्रा की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे छात्रा गम्भीर रूप से घायल हो गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक भी काफी चोटिल हो गया। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सीएचसी खीरों पहुंचाया। जहां से दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल छात्रा के परिजनों ने बताया कि सहजनबारी मजरे धुराई निवासी शीलूदेवी (18) पुत्री बंशीलाल सूरजदत्त कांतिदेवी महिला महाविद्यालय खीरों की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। सोमवार को सुबह वह साइकिल से डिग्री कालेज जा रही थी। वह जैसे ही खीरों पाहो मार्ग पर पिपरहाबाबा के पास पहुंची। तेजी व लापरवाही से बाइक चलाते हुए तिवरिनखेड़ा मजरे खजुहा निवासी सलमान (16) पुत्र महफूज अहमद ने शीलूदेवी की साइकिल में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गई।

सलमान को भी काफी चोटें आईं। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सीएचसी खीरों पहुंचाया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के परिजनों द्वारा घटना की मौखिक जानकारी दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

रायबरेली: बैंक में प्रबंधक सहित कर्मचारियों ने शुरू की मनमानी, खाताधारक हुए परेशान

कस्बे में स्थित इलाहाबाद बैंक (इंडियन बैंक) में शाखा प्रबंधक से लेकर कर्मचारी तक पूरी तरह से निरंकुश हो गए हैं जिसका खामियाजा खाताधारकों को भुगतना पड़ रहा है। प्रबंधक सहित कर्मचारियों के मनमाने समय पर बैंक आने के चलते खाताधारकों को दो घंटे तक इंतजार का दंश झेलना पड़ रहा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: बैंक में प्रबंधक सहित कर्मचारियों ने शुरू की मनमानी, खाताधारक हुए परेशान

संबंधित समाचार