सहारनपुर में शाह करेंगे विश्वविद्यालय का शिलान्यास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दो दिसम्बर को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। शाह यहां मां शाकुम्भरी देवी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के कुछ अन्य सदस्य व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। गृहमंत्री शाह …

सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दो दिसम्बर को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। शाह यहां मां शाकुम्भरी देवी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के कुछ अन्य सदस्य व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

गृहमंत्री शाह के प्रस्तावित दौरे को देखते हुये सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने मंगलवार को बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पुलिस के अलावा सात कंपनी पीएसी के जवानों की तैनाती की जायेगी। कार्यक्रम के दौरान नौ अपर पुलिस अधीक्षक, 20 उपाधीक्षक, 37 एस एच ओ, 32 इन्सपेक्टर, 330 सब इन्सपेक्टर, 1440 कांस्टेबल , यातायात के लिए 12 दोरोगा व कांस्टेबल लगाये गये हैं।

पढ़ें: बलरामपुर: नेपाल सीमा में धनकुबेरों पर है सुरक्षा एजेंसियों की नजर

पूर्व सांसद राघव लखन पाल ने बताया कि दशकों पुरानी सहारनपुर में विश्वविद्यालय बनाने की मांग साकार होने जा रही है, उसका लाभ अन्य जिलों को भी मिलेगा।

सहारनपुर के गांव पुवांरका गांव में बनने वाले मां शाकुम्भरी देवी विश्वविद्यालय के लिए 50 एकड भूमि का चयन हुआ है। शासन की ओर से लोक निर्माण विभाग को विश्वविद्यालय के निर्माण का जिम्मा दिया गया है। निर्माण का जार्य जनवरी 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ज्यादा जानकारी के लिए यह भी पढ़ें…

अयोध्या: बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

अयोध्या-लखनऊ नेशनल हाईवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के गनौली गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों में से दो की मौत हो गई, जबकि घायल एक युवक को गंभीरावस्था में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया है। पटरंगा पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। सभी एक ही परिवार के थे। घर में कोहराम मचा हुआ है। मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे पटरंगा थाना क्षेत्र के गनौली गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन लोग बिना हेलमेट पहने तेज रफ्तार में अयोध्या की तरफ जा रहे थे कि पीछे से एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

संबंधित समाचार