रायबरेली: पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने पेट्रोल डालकर लगाई आग
रायबरेली। मोबाइल फोन पर पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने कमरे का दरवाजा बंद कर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। चीख पुकार मचने के बाद आसपास के लोग आग बुझाने और मदद के लिए दौड़े। वहीं युवक के भाई ने दरवाजा तोड़कर गंभीर रूप से झुलसे युवक को सीएचसी सलोन पहुंचाया, …
रायबरेली। मोबाइल फोन पर पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने कमरे का दरवाजा बंद कर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। चीख पुकार मचने के बाद आसपास के लोग आग बुझाने और मदद के लिए दौड़े। वहीं युवक के भाई ने दरवाजा तोड़कर गंभीर रूप से झुलसे युवक को सीएचसी सलोन पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के सलोन ब्लॉक के समीप रहने वाले युवक जावेद अख्तर (30) पुत्र शाहिद अख्तर चार पहिया गाड़ियों का मिस्त्री है। मंगलवार को जावेद की उसकी पत्नी शायरा बानो के साथ किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हुई थी। इसके बाद शायरा अपने मायके मोहल्ला चौधराना कस्बा सलोन चली गई। जबकि जावेद अपनी दुकान पर काम करने चला गया।
जावेद के भाई परवेज और सानू ने बताया कि भाई जावेद दुकान पर थे, तभी उसकी भाभी का फोन आया और फिर कहासुनी होने लगी।जिसके बाद गाड़ी के पार्ट्स धुलने के लिए जावेद ने दुकान के किसी व्यक्ति से पेट्रोल मंगवाया था।बताया जाता है कि जावेद पेट्रोल लेकर सीधे घर पहुंचा और कमरे का दरवाजा बंद करके पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। युवक की चीख पुकार मचाने के दौरान घर पर मौजूद परवेज की पत्नी समरीन बानो ने जेठ को बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया।
पढ़ें-रामपुर: यातायात माह के समापन पर छात्राओं को किया जागरूक, वाहन चालकों को बताए नियम
शोर शराबे के साथ परवेज और सानू भी मौके पर पहुंच गए और दरवाजा तोड़कर गम्भीर रूप से घायल जावेद को कमरे से बाहर निकाल कर ठेले से सीएचसी सलोन पहुंचाया। डॉक्टर आशीष नायक ने बताया कि युवक को जब सीएचसी लाया गया था तो उसकी मौत हो चुकी थी। सलोन कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि घटना से सम्बंधित तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलते ही आरोपी जनों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
