मुरादाबाद: बारात में छेड़छाड़ के विरोध पर मारपीट, 1.20 लाख की नकदी और जेवर लूटे, दूल्हे के मामा की दांत से काटी उंगली
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कानपुर से आई बारात में शामिल युवती से छेड़खानी के विरोध में दूल्हे के मामा को पीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने मामा के गले से सोने की चेन, दो अंगूठी, दुल्हन का मंगलसूत्र और करीब एक लाख 20 हजार रुपए …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कानपुर से आई बारात में शामिल युवती से छेड़खानी के विरोध में दूल्हे के मामा को पीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने मामा के गले से सोने की चेन, दो अंगूठी, दुल्हन का मंगलसूत्र और करीब एक लाख 20 हजार रुपए भी लूट लिए। एक लुटेरे ने दूल्हे के मामा की तर्जनी उंगली भी दांत से चबा ली।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी निवासी अनिल कुमार थापा नवीं वाहिनी पीएसी में तैनात हैं। उनके बेटे नितेश उर्फ मोंटी की शादी फकीरपुरा निवासी सतीश के बेटी के साथ तय हुई थी। सोमवार की रात बारात जा रही थी। कानपुर के न्यू आजाद नगर कल्याणपुर निवासी दूल्हे के मामा भी में शामिल होने आए थे।
बताया जा रहा है कि बारात चढ़त के दौरान कुछ लड़कों ने बारात में आई दूल्हे की मौसेरी बहन से छेड़खानी कर दी। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने दूल्हे के मामा के साथ मारपीट कर दी और उनकी हाथ की उंगली काट दी। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने मामा के गले से सोने की चेन और एक लाख 20 हजार रुपए भी लूट लिए।
इस घटना से शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर मौके से फरार हो गए। सिविल लाइन थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी है घटना में घायल हुए दूल्हा के मामा का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़े-
मुरादाबाद: डॉ. मोहसिन ने कहा- एड्स नियंत्रण के लिए इलाज के साथ जागरूकता जरूरी
