अमरोहा: बारात चढ़ने के दौरान युवकों की दबंगई, कार में तोड़फोड़ कर चालक को पीटा, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। बारात चढ़ने के दौरान सड़क पर डांस कर रहे बारातियों ने हंगामा किया। गाड़ी को रोककर दबंग युवकों ने तोड़फोड़ की और कार चालक के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट और तोड़फोड़ का यह वीडियो वायरल हो रहा है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित ने तहरीर दे दी है। ये मामला …

अमरोहा, अमृत विचार। बारात चढ़ने के दौरान सड़क पर डांस कर रहे बारातियों ने हंगामा किया। गाड़ी को रोककर दबंग युवकों ने तोड़फोड़ की और कार चालक के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट और तोड़फोड़ का यह वीडियो वायरल हो रहा है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित ने तहरीर दे दी है।

ये मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के अतरासी रोड स्थित एक बैंक्वेट के पास का है। दरअसल सोमवार की रात को किसी गांव से बारात आई थी, रात करीब 11 बजे बारात चढ़ने के दौरान युवकों ने सड़क पर हंगामा किया और गाड़ी को रोककर पूर्व प्रधान के साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। दबंग युवकों ने गाड़ी के शीशे और खिड़कियां तोड़ भी तोड़ दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने कार्यवाही के थाने में तहरीर दे दी है।

यह भी पढ़े-

मुरादाबाद: बारात में छेड़छाड़ के विरोध पर मारपीट, 1.20 लाख की नकदी और जेवर लूटे, दूल्हे के मामा की दांत से काटी उंगली

संबंधित समाचार