बाराबंकी: पुलिस ने किया सराहनीय कार्य, विक्षिप्त व्यक्ति को परिजनों से मिलाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। पश्चिम बंगाल से लापता हुए एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को लोनीकटरा पुलिस ने उनके परिजनों से मिलाकर सराहनी कार्य किया है। जानकारी के अनुसार बीते 28 नवम्बर की शाम थाना लोनीकटरा क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले रेलवे स्टेशन त्रिवेदीगंज पर एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। जब रेल कर्मियों ने उसे …

बाराबंकी। पश्चिम बंगाल से लापता हुए एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को लोनीकटरा पुलिस ने उनके परिजनों से मिलाकर सराहनी कार्य किया है। जानकारी के अनुसार बीते 28 नवम्बर की शाम थाना लोनीकटरा क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले रेलवे स्टेशन त्रिवेदीगंज पर एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। जब रेल कर्मियों ने उसे देखा तो इसकी सूचना लोनीकटरा थाना प्रभारी को दी।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने सबसे पहले घायल व्यक्ति को सीएचसी त्रिवेदीगंज भेजा। जहांपर डॉक्टरों ने उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, 29 नवम्बर को जब व्यक्ति के हालत में कुछ सुधार हुआ तो पुलिस ने उससे उसके घर का पता पूछा। घायल व्यक्ति ने अपना नाम सौरभ दत्ता पुत्र शंकर दत्ता (उम्र करीब 26 वर्ष) निवासी छोटा कंठलिया शिवली, तेलेनी पारा राज्य पश्चिम बंगाल बताया।

पढ़ें: सीतापुर: कॉलेज गया छात्र अगवा, घर फोन कर लगाई बचाने की गुहार, जांच में जुटी पुलिस

घर पता लगने के बाद थाना प्रभारी लोनीकटरा ने इसकी सूचना घर वालों को दी। इसके बाद मंगलवार सुबह घायल व्यक्ति का बहनोई सोमनाथ मुखर्जी थाना लोनीकटरा पहुंचा और उसके बाद थाना प्रभारी ने नियमानुसार कार्रवाई कर घायल व्यक्ति सौरभ दत्ता को उनको सुपुर्द कर दिया। बहनोई सोमनाथ का कहना था कि बीते 26 नवम्बर को सौरभ लापता हो गया था। जिसकी तलाश की जा रही थी। सोमनाथ ने लोनीकटरा पुलिस के इस कार्य की सराहना भी की है।

बाराबंकी: डीआईजी ने यातायात माह का किया समापन, कर्मियों को किया सम्मानित

मंगलवार को पुलिस लाइन में यातायात माह का समापन डीआईजी अयोध्या मंडल कोविन्द प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने इस मौके पर यातायात कर्मियों को सम्मानित भी किया और उनके कार्यों की प्रशंसा भी की। पिछले एक माह से जनपद में यातायात माह मनाया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान जगह-जगह रैलियां निकालकर आम नागरिकों को यातायात के नियमों को बताने के साथ साथ उनको जागरुक भी कर रहे थे।

संबंधित समाचार