बरेली: पहले ऑटो बेचा बाद में परमिट नाम नहीं होने पर छीन कर ले गए, धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में ऑटो बेचने के नाम पर 3 लाख 60 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। सुभाषनगर में रहने वाले व्यक्ति का आरोप है कि इज्जतनगर के रहने वाले दो युवकों ने उनसे ऑटो बेचने के नाम पर दो बार में 3 लाख 60 हजार रुपए लिए। …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में ऑटो बेचने के नाम पर 3 लाख 60 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। सुभाषनगर में रहने वाले व्यक्ति का आरोप है कि इज्जतनगर के रहने वाले दो युवकों ने उनसे ऑटो बेचने के नाम पर दो बार में 3 लाख 60 हजार रुपए लिए। ऑटो देने के कुछ ही दिन बाद वह परमिट नाम नहीं होने की बात कहकर छीनकर ले गए। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामले में सुभाष नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

वर्ष 2018 में खरीदा था ऑटो, 1 लाख 80 हजार दिए थे परमिट के
दरअसल, सुभाष नगर के रहने वाले जगतपाल ने वर्ष 2018 में इज्जतनगर के अतुल गुप्ता और दिनेश गुप्ता से एक ऑटो खरीदा था। जिसके एवज में दोनों ने 3 लाख 60 हजार लिए। कहा कि इसमें 1 लाख 80 हजार परमिट के और 1 लाख 80 हजार ऑटो के थे। जगतपाल का आरोप है कि इस वर्ष मार्च में दोनों लोगों ने उनसे ऑटो छीन लिया। कहा कि परमिट उनके नाम पर नहीं है। इसलिए वह ऑटो नहीं चला सकते।

कमाई का एक ही जरिया, वो भी छीन लिया
जगतपाल का कहना है कि उनके पास कमाई का केवल एक ही जरिया था। वह उसकी ऑटो से कमाई कर परिवार का पालन पोषण करते थे। मगर उसके छिन जाने के बाद उनके पास कमाई का कोई जरिया नहीं बचा। हालांकि पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े-

बरेली: 12 साल की मासूम से रेप कर मां-बाप को जान से मारने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार