बाराबंकी: डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, दिए ये दिशा-निर्देष
बाराबंकी। मंगलवार सुबह जिलाधिकारी डॉ. आदर्ष सिंह और पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने जिला कारागार का निरीक्षण कर मौजूद जेल अधिकारियों को दिशा-निर्देष जारी किये। डीएम और एसपी के निरीक्षण के कारण जेल कर्मी दहषत में दिखे। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार पहुंच गये और …
बाराबंकी। मंगलवार सुबह जिलाधिकारी डॉ. आदर्ष सिंह और पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने जिला कारागार का निरीक्षण कर मौजूद जेल अधिकारियों को दिशा-निर्देष जारी किये। डीएम और एसपी के निरीक्षण के कारण जेल कर्मी दहषत में दिखे। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार पहुंच गये और संयुक्त रुप में जेल का निरीक्षण किया।
दोनों अधिकारियों ने जिला कारागार स्थित बैरकों, भोजनालय, अस्पताल व परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइंस सोशल डिस्टेंसिंग आदि के बारे में बन्दियों को जागरूक किया। परिसर में साफ- सफाई रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जेल परिसर के अंदर संदिग्ध, प्रतिबंधित वस्तु न जाने एवं सतर्कता रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। लगभग एक घण्टे तक डीएम और एसपी जिला कारागर में रहकर जांच पड़ताल भी की।
डीआईजी ने यातायात माह का किया समापन, यातायात कर्मियों को किया सम्मानित
मंगलवार को पुलिस लाइन में यातायात माह का समापन डीआईजी अयोध्या मंडल कोविन्द प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने इस मौके पर यातायात कर्मियों को सम्मानित भी किया और उनके कार्यों की प्रशंसा भी की। पिछले एक माह से जनपद में यातायात माह मनाया जा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान जगह-जगह रैलियां निकालकर आम नागरिकों को यातायात के नियमों को बताने के साथ साथ उनको जागरुक भी कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-बाराबंकी: डीआईजी ने यातायात माह का किया समापन, कर्मियों को किया सम्मानित
