लखनऊ: बसपा, कांग्रेस और सुभासपा के नेता भाजपा में शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा), कांग्रेस, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा पार्टी के प्रदेश दफ्तर …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा), कांग्रेस, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा पार्टी के प्रदेश दफ्तर में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकान्त बाजपेयी और प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की उपस्थिति में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत समाजसेवियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

डॉ शर्मा ने छट्टू राम पूर्व प्रत्याशी बसपा (बलिया), अजय कुमार समाज सेवी (बलिया), शैलेन्द्र कुमार सिंह पप्पू कांग्रेस (बलिया), नवनीता पटेल प्रबंधक निदेशक अविज्ञा हार्ट केयर एण्ड सुपरस्पेसिलिटी हास्पिटल (महराजगंज), राना दिनेश प्रताप सिंह (बस्ती),अमरेश कुमार सिंह प्रसपा लोहिया (देवरिया), ले. आरबी निषाद भारतीय नौ सेना से सेवानिवृत्त (मऊ),राहुल देव बारी रावत प्रदेश महासचिव सुभासपा (संतरविदास नगर/भदोही),जगपाल सिंह बसपा (सहारनपुर), जोगेन्द्र सिंह राठौर बसपा (बदायूं), निगहत खान लोदी पूर्व कस्टम अधिकारी अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी को भारतीय जनता पार्टी का पट्का पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलायी।

पढ़ें: गोरखपुर: पीएम मोदी की रैली को विशाल और अनुशासित बनाने की गई अपील

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम पुनः जनादेश प्राप्त करने व अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ने के लिये इस बार और अधिक सीटों पर विजय हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हर जिले व हर क्षेत्र में उम्मीद से भी ज्यादा जोश, उत्साह, समर्पण और भारतीय जनता पार्टी के प्रति लगाव के साथ भाजपा में लोग शामिल हो रहे हैं व जुड़ रहे हैं। यह जोश हमें 2017 के चुनाव से पूर्व की याद दिलाता है। ठीक उसी तरह एक बार फिर वहीं माहौल प्रदेश में जनता के बीच दिख रहा है। उन्होंने कहा इस बार न केवल कार्यकर्ताओं में दोगुना जोश है। बल्कि जनता का सहज आकर्षण मोदी व योगी सरकार के प्रति बढ़ा है।

संबंधित समाचार