बरेली: रुविवि में नगर निगम ने पकड़े आवारा कुत्ते

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आवारा कुत्तों का आतंक है। अक्टूबर में एक कर्मचारी की बेटी पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था। किसी तरह से बच्ची की जान बची थी। इस संबंध में मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के महामंत्री हितेश तिक्खा ने कुलपति प्रो. केपी सिंह को इस संबंध में कुत्ता पकड़वाने …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आवारा कुत्तों का आतंक है। अक्टूबर में एक कर्मचारी की बेटी पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था। किसी तरह से बच्ची की जान बची थी।

इस संबंध में मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के महामंत्री हितेश तिक्खा ने कुलपति प्रो. केपी सिंह को इस संबंध में कुत्ता पकड़वाने के लिए पत्र लिखा था। जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने नगर निगम को पत्र लिखा। मंगलवार को नगर निगम की टीम पहुंची और परिसर में अलग-अलग स्थानों पर घूम रहे 8 कुत्तों को पकड़ लिया। आगे भी कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा।

संबंधित समाचार