पूर्व केंद्रीय मंत्री और टीएमसी के नेता यशवंत सिन्हा पीठ दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता यशंवत सिन्हा को पीठ में गंभीर दर्द की शिकायत के बाद यहां के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 84 वर्षीय सिन्हा को मंगलवार को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां …

कोलकाता। पूर्व केंद्रीय मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता यशंवत सिन्हा को पीठ में गंभीर दर्द की शिकायत के बाद यहां के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 84 वर्षीय सिन्हा को मंगलवार को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों ने बताया, ‘‘चार डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है और इस समय उनकी स्थिति पहले से बेहतर है।’’

एसएसकेएम अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया, ‘‘उनकी स्थिति बेहतर है और हम उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए हैं।’’

इसे भी पढ़ें…

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, जैश कमांडर यासिर पारे समेत दो आतंकवादी ढेर

संबंधित समाचार