लखनऊ: शहीद दिवस पर अमर शहीदों को दी जाएगी अनोखी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आने वाली 20 दिसंबर को काकोरी शहिद दिवस है। हर बार की तरह इस बार भी शहिद दिवस अनोखे तरीखे से मनाने का फैसला उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा लिया गया है। प्रशासन शहिद दिवस हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा किए लोकार्पण देश के सबसे लम्बे एक्सप्रेस-वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दुनिया की सबसे लम्बी पेंटिंग …

लखनऊ। आने वाली 20 दिसंबर को काकोरी शहिद दिवस है। हर बार की तरह इस बार भी शहिद दिवस अनोखे तरीखे से मनाने का फैसला उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा लिया गया है।

प्रशासन शहिद दिवस हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा किए लोकार्पण देश के सबसे लम्बे एक्सप्रेस-वे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दुनिया की सबसे लम्बी पेंटिंग बनाकर देश के लिए जान क़ुर्बान करने वाले महावीरों को श्रधांजलि देगा।

लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश के मुताबिक वीर शहीदों ने देश की आजादी के लिए जो योगदान दिया उसे शब्दों में ढाला नहीं जा सकता। देश पर बलिदान होने वाले ऐसे बहादुर क्रांतिकारियों को इस बार कुछ अलग तरीके से श्रद्धांजलि देने की कोशिश की जा रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 12 किलोमीटर लंबी एक पेटिंग बनायी जाएगी। करीब ढाई हजार कलाकारों द्वारा इस पेटिंग को तैयार किया जाएगा।

ये आयोजन भी होंगे

इसके अलावा राजधानी के कई स्‍कूल और कॉलेजों के बच्‍चों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे पर बनने जा रही अब तक की दुनिया की यह सबसे लंबी पेटिंग होगी। कोशिश है कि गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी इसका नाम दर्ज कराया जाए। इसके अलावा भी प्रशासन कई तरह के आयोजन कर रहा है।

रायबरेली: नमामि गंगे योजना के तहत डलमऊ के गंगा घाटों की बदलेगी तस्वीर

नमामि गंगे योजना से डलमऊ के आठ गंगा घाटों की तस्वीर बदल गई है। जहां गंगा घाटों पर पहले बालू, पत्थर और खर-पतवार होते थे, वहां अब चमक है। इसी तरह अन्य घाटों की बदहाली दूर करने की तैयारी है। हालांकि अभी शुरुआती चरण में तीन घाटों पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विभागीय अफसरों ने इसका सर्वे भी कराया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: नमामि गंगे योजना के तहत डलमऊ के गंगा घाटों की बदलेगी तस्वीर

संबंधित समाचार