सिक्किम: लाचुंग के उत्तर-पश्चिम में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.4 रही तीव्रता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गंगटोक। सिक्किम में लाचुंग के उत्तर-पश्चिम में भूकंप के झटके महसूस किये गये। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गयी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार भूकंप मंगलवार शाम सात बजकर 23 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र 31.56 अक्षांश और 87.81 देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई …

गंगटोक। सिक्किम में लाचुंग के उत्तर-पश्चिम में भूकंप के झटके महसूस किये गये। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गयी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार भूकंप मंगलवार शाम सात बजकर 23 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र 31.56 अक्षांश और 87.81 देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप लाचुंग से 439 किलोमीटर उत्तर और उत्तर-पश्चिम में 2700 मीटर की ऊंचाई पर आया था। जिस जगह पर भूकंप के झटके महसूस किये गये वह गंगटोक से 118 किलोमीटर दूर था।

इसे भी पढ़ें…

Covid-19 New Variant: कोरोना का नया वेरिएंट ‘ओमिक्रोन’ डेल्टा प्लस की तुलना में है पांच गुना अधिक संक्रामक

संबंधित समाचार