रामपुर : ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। ज्वालानगर में मानवरहित क्रासिंग पर एक महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी …

रामपुर, अमृत विचार। ज्वालानगर में मानवरहित क्रासिंग पर एक महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी आ गए।

राम-रहीम पुल के नीचे बनी मानव रहित क्रासिंग हादसों का सबक बन रही है। यहां पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। ऐसा ही हादसा बुधवार सुबह को हुआ। भोट थाना क्षेत्र के गुजरैला निवासी हीरावती दवाई लेने के लिए पसियापुरा जा रही थी कि ज्वालानगर में पुल के नीचे बने मानव रहित क्रासिंग पर पटरी पार करते समय सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। उसके बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित समाचार