रायबरेली: खरीद बंद होने से खुले में पड़ा है धान, किसान हुए परेशान
रायबरेली। गोदाम में अव्यवस्था होने के चलते पिछले एक सप्ताह से पीसीएफ द्वारा संचालित राजकीय धान क्रय केन्द्र चन्दापुर में टोकन मिलने के बावजूद किसानों के धान की तौल नहीं हो रही है। वहीं बारिश की संभावना होने के चलते कई किसानों का धान तौल के इंतजार में सेंटर के बाहर खुले में पड़ा है। …
रायबरेली। गोदाम में अव्यवस्था होने के चलते पिछले एक सप्ताह से पीसीएफ द्वारा संचालित राजकीय धान क्रय केन्द्र चन्दापुर में टोकन मिलने के बावजूद किसानों के धान की तौल नहीं हो रही है। वहीं बारिश की संभावना होने के चलते कई किसानों का धान तौल के इंतजार में सेंटर के बाहर खुले में पड़ा है। बावजूद इसके उच्चाधिकारियों की नींद नहीं खुल रही है।
बताते चलें कि सरकार द्वारा किसानों को समर्थन मूल्य देते हुए एक नवंबर से धान खरीद खोल देने के आदेश जारी किए गए तो वहीं एक माह बीत जाने के बाद भी चन्दापुर में स्थापित राजकीय धान क्रय केन्द्र चन्दापुर में मात्र 426 कुन्तल की खरीद केन्द्र संचालक की लापरवाही जग जाहिर कर रही हैं। वहीं खरीद केन्द्र पर धान लगाने की जगह न होने के चलते 24 नवम्बर से धान खरीद भी बन्द कर दी गयी है।
ऐसे में किसान दर-दर भटकने व औने पौने दाम पर अपनी फसल अढ़तियों व बिचौलियों को बेंचने पर मजबूर हैं। केन्द्र प्रभारी शिवमोहन यादव ने बताया कि अभी तक किसी भी राइस मिल से अनुबन्ध नहीं हो सका जिसके चलते गोदाम में जगह नही है इसलिए तौल बन्द करनी पड़ी है। मंगलवार को एक राइस मिल से अनुबन्ध किए जाने क़ी बात सामने आ रही है दो दिन में खरीद पुनः शुरू की जा सकेगी।
Parliament Session: राज्यसभा में विपक्ष 12 सदस्यों का निलंबन वापस लेने की मांग पर अड़ा, बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित
राज्यसभा के 12 सदस्यों का निलंबन वापस लेने की मांग कर रहे विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे की वजह से उच्च सदन की बैठक बुधवार को तीन बार बाधित होने के बाद दोपहर तीन बज कर पांच मिनट पर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- Parliament Session: राज्यसभा में विपक्ष 12 सदस्यों का निलंबन वापस लेने की मांग पर अड़ा, बैठक पूरे दिन के लिए स्थगित
