रायबरेली: अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को रौंदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। नूरुद्दीनपुर टोल प्लॉजा के समीप पार्सल कंटेनर के चालक को सड़क पार करते समर अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुचीं करहिया चौकी पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक लखनऊ के मोहान रोड फतेहगंज का रहने वाला है। 35 साल …

रायबरेली। नूरुद्दीनपुर टोल प्लॉजा के समीप पार्सल कंटेनर के चालक को सड़क पार करते समर अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुचीं करहिया चौकी पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक लखनऊ के मोहान रोड फतेहगंज का रहने वाला है।

35 साल के मुमताज पुत्र दिलावर पार्सल कंटेनर चालक था। मंगलवार की रात वह लखनऊ से पार्सल लेकर वाराणसी के लिए निकला था। बुधवार को सुबह में युवक सलोन क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास पहुंच कर चाय नाश्ता करने लगा। इसके बाद मुमताज जैसे ही सड़क पार करने लगा तभी सलोन से प्रतापगढ़ की तरफ जा रही अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

अंधेरा और कोहरा होने के चलते कोई वाहन को देख नहीं पाया।साथ ही हादसे की भी जानकारी नहीं हो सकी। उजाला होने पर आने जाने वाले लोगों की नजर युवक के शव पर पड़ी। इस पर टोल कर्मियों ने घटना की जानकारी करहिया चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी संजय त्यागी ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

रायबरेली: विधानसभा ऊंचाहार को शासन ने दी बड़ी सुविधा, इन रूटों पर शुरू की नई बस सेवा…

विधानसभा ऊंचाहार को शासन ने बड़ी सुविधा दी है। रोडवेज द्वारा सलोन से जगतपुर और ऊंचाहार से सीधे कानपुर को जोड़ते हुए नई सुविधा दी है। इसकी शुरुआत बुधवार यानि आज से हो गई है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: विधानसभा ऊंचाहार को शासन ने दी बड़ी सुविधा, इन रूटों पर शुरू की नई बस सेवा…

संबंधित समाचार