अयोध्या: मोहल्ले के ही युवक ने की थी राहिल की हत्या, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कांग्रेस के पूर्व महानगर अघ्यक्ष के ममेरे भाई की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। थाना कैंट के अब्बू सराय निवासी मोबाइल दुकानदार राहिल की हत्या सिर्फ 4800 रुपये के लिए मोहल्ले के ही युवक शाहनवाज ने चाकू घोंपकर की थी। शहनवासज ने राहिल से 9800 का मोबाइल खरीदा था। जिसमें 4800 रुपये बकाया …

अयोध्या। कांग्रेस के पूर्व महानगर अघ्यक्ष के ममेरे भाई की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। थाना कैंट के अब्बू सराय निवासी मोबाइल दुकानदार राहिल की हत्या सिर्फ 4800 रुपये के लिए मोहल्ले के ही युवक शाहनवाज ने चाकू घोंपकर की थी। शहनवासज ने राहिल से 9800 का मोबाइल खरीदा था। जिसमें 4800 रुपये बकाया कर दिया था।

राहिल ने जब वही पैसा मांगा तो उसकी युवक कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू व मोबाइल जब्त किया है। बुधवार को थाना कैंट प्रभारी अरुण सिंह को सूचना मिली कि मुकदमे में नामजद अभियुक्त शहनवाज सहादतगंज ओवरब्रिज के पास कही जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा है। इस दौरान पुलिस ने ट्रैप लगा दिया और शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें: रायबरेली: कई दुकानों को तोड़ते हुए खंभे से टकराया अनियंत्रित ट्रक, हजारों का हुआ नुकसान

पूछताछ में आरोपी शहनवाज ने बताया कि उसने राहिल से अगस्त मे 9800 रुपये का मोबाइल खरीदा था, जिसमे से मैंने 5000 रुपये दे दिया था। शेष बचे 4800 रुपये के लिये राहिल मुझसे जहां मिलता था शेष रुपये मागता था। रुपए न देने गाली-गलौज देकर अपमानित करता था।

मैने शेष 4800 रुपये अपने विश्वास में लेने के लिये दे दिया और अपने अपमान का बदला लेने के लिये फोन खरीदने के बहाने राहिल को गोदनहर का पुरवा रेलवे क्रासिंग पर बुलाया और वहीं पर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। अभियुक्त की निशादेही पर आला कत्ल चाकू, मृतक का मोबाइल फोन, अभियुक्त के खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं।

संबंधित समाचार